केसर पिस्ता पिरनी ऐसे बनाएं घर पर, बस जानिये आसान सी रेसिपी

केसर पिस्ता पिरनी ऐसे बनाएं घर पर, बस जानिये आसान सी रेसिपी

केसर पिस्ता फिरनी एक स्पेशल स्वीट डिश है। खुशी का मौका हो या फिर त्योहार इस मिठाई को खास पसंद किया जाता है। यह एक अवधी मिठाई है जो कि खाने में बहुत टेस्टी होती है। यह बनाने में काफी आसान रेसिपी है।

पड़ेगी इसकी जरूरत

मीठा खाने के शौकीन इसका मजा लेने से कभी नहीं चूकते हैं। यह बनाने के लिए मुख्य तौर पर चावल, दूध, चीनी की जरूरत पड़ती है। इसमें केसर का फ्लेवर डालने पर इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। कई लोग काजू, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। अगर आपको गरमागरम फिरनी पसंद हैं तो सीधे सर्व कर सकते हैं, लेकिन अगर ठंडी फिरनी का मजा लेना चाहते हैं तो इसे बड़े कटोरे में निकालकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। जब अच्छी तरह से ठंडी हो जाए तो इसे पिस्ता केसर और सूखी गुलाब पंखुड़ियों से गार्निश कर सकते हैं।

ये चाहिए सामग्री

दूध (क्रीम वाला) – सवा कप
चावल (पिसे हुए) – 2 टेबल स्पून
चीनी – 1/2 कप
केसर – 1 ग्राम
पिस्ता – 30 ग्राम
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
गुलाब जल – 1/2 टेबल स्पून
गुलाब की पंखुड़ियां – 2 टी स्पून

इस विधि से बनाएं

सबसे पहले चावल लें और उन्हें लगभग डेढ़ घंटे तक भिगोकर रख दें। अब एक भारी तले वाला पैन लें और गैस पर मीडियम फ्लेम पर रखकर दूध डालकर उबलने दें। इस बीच पानी में गले हुए चावलों को निकालें और उन्हें हल्का दरदरा सा पीस लें। अब दूध में पहला उबाल आने के बाद दरदरे पिसे चावलों को उसमें डालकर चमचे की मदद से अच्छी तरह से चलाते हुए मिक्स करें। चावलों को तब तक चलाते हुए पकाएं जब तक कि वे सॉफ्ट न हो जाएं।

अच्छे से करें मिक्स

अब पिस्ते को छील लें और उन्हें बारीक-बारीक काट लें। अब फिरनी में चीनी मिलाएं और अच्छी तरह से मिलाकर चलाएं। अब इसमें केसर और इलायची पाउडर डाल दें। फिर गुलाब जल डालें। अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें। जब पूरा मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस की आंच को बंद कर दें। आप चाहें तो खिरनी पूरी तरह से बनने के बाद ऊपर से भी केसर की गार्निशिंग कर सकते हैं। तैयार है केसर पिस्ता फिरनी।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER