इस साल होने वाले महिला टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप से जुड़ी बड़ी खबर आ गयी है। आईसीसी ने महिला टी20 वर्ल्ड कप की तारीख और जगह तय कर ली है। ये वर्ल्ड कप 9 नवंबर से वेस्टइंडीज में होने जा रहा है।
क्रिकेट का टी20 सबसे पसंदीदा फॉर्मेट में से एक है। इस टूर्नामेंट को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में अलग रोमांच होता है। फटाफट क्रिकेट के नाम से जाना जाने वाले इस फॉर्मेट का वर्ल्ड कप तो क्रिकेट फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। आईसीसी ने 2018 को में होने वाले इस उत्सव का ऐलान कर दिया है। ये वर्ल्ड कप 9 से 24 नवंबर तक वेस्टइंडीज में आयोजित होगा। टूर्नामेंट के मैच वेस्टइंडीज के एंटीगा और बारबुडा, गयाना और सेंट लूसिया शहरों में होंगे। वेस्टइंडीज इससे पहले 2007 में वर्ल्ड कप और 2010 में टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन कर चुका है और टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी यहां की महिलाओं के नाम रहा है। आसीसी के मुख्य कार्यकारी ने इस वर्ल्ड कप का ऐलान करते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि पिछले बार की विजेता टीम वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट का सफल आयोजन करेगी। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका की टीमें खेलेंगी। इसके अलावा बांग्लादेश, नीदरलैंड, आयरलैंड, पापुआ न्यू गिनीय, स्काटलैंड, थाईलैंड, युगांडा या संयुक्त अरब अमीरात में से दो टीमें खेलेंगी। ये सभी तीन से 14 जुलाई तक नीदरलैंड में टी-20 क्वालीफायर खेलेंगे।