केला में पाए जाते है पोषक तत्व, इन चीजों में होता है सहायक, जानियें

वैंसे तो हम जानते है कि बहुत से लोगों का पसंदीदा फल है। बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी इसे खा सकते हैं। इसमें भरपूर पोषक तत्व होते हैं, इसलिए कसरत करने वालों के लिए यह पहली पसंद होता है। इसमें पोटेशियम, विटामिन और मिनरल्स प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। इसलिए यह सेहत के लिए अच्छा है और ऊर्जा भी देता है। यह वजन को नियंत्रित रखने में भी मदद करता है। केले के कई फायदे हैं, लेकिन कुछ चीजों के साथ इसे खाने से बुरे नतीजे हो सकते हैं।

सेहत पर पड़ता है असर

कुछ गलत चीजों के साथ केला खाने से एलर्जी, पाचन संबंधी समस्याएं जैसी कई खतरनाक समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए केला खाना ही काफी नहीं है, बल्कि यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि हम इसे किन चीजों के साथ खा रहे हैं। केले के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ऐसी 5 चीजों के बारे में जानते हैं। दूध या दूध से बनी चीजों के साथ केला नहीं खाना चाहिए। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। दूध में मौजूद प्रोटीन, केले में मौजूद प्राकृतिक एसिड के साथ मिलकर गैस, सूजन, पाचन संबंधी परेशानी, बेचैनी और कभी-कभी अस्थमा जैसी गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

प्रोटीन से भरपूर चीजें

मांस जैसी प्रोटीन से भरपूर चीजों के साथ केला बिल्कुल नहीं खाना चाहिए। इससे पाचन क्रिया बाधित होती है। ज्यादा प्रोटीन वाली चीजें पाचन की गति को धीमा कर देती हैं। इससे गैस, पेट फूलना, पाचन तंत्र पर दबाव जैसी समस्याएं होती हैं। इससे पेट दर्द, जी मिचलाना जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

पैक्ड फूड

केले को पैक्ड फूड के साथ खाने से बचना चाहिए। पैक्ड चीजों में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है। यह केले में मौजूद प्राकृतिक चीनी के साथ मिलकर, खून में शुगर का स्तर बढ़ा देती है। इससे जल्दी थकान, मूड स्विंग और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। केला खाने के कुछ देर बाद दूसरी चीजें खाना बेहतर होता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER