एपल का विज्ञापन करेंगे एआर रहमान, बनाया ये रिकॉर्ड

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

एआर रहमान की गिनती दुनिया के प्रसिद्ध संगीतकारों में होती है। अपने संगीत के लिए रहमान ऑस्कर अवॉर्ड भी जीत चुकें हैं। इस बार उन्होंने एक और बड़ा कारनामा कर देश का नाम रोशन किया है। रहमान पहले ऐसे भारतीय बन गए हैं जिन्हें फेमश टेक्नोलॉजी कंपनी एपल के विज्ञापन के लिए चुना गया है।

 

 

अपने संगीत को हरदम नई तकनीक और समय के अनुरूप अपडेट करने वाले ए आर रहमान अब एपल के विज्ञापन में दिखाई देंगे। रहमान की एक ब्लैक एंड व्हाइट सेल्फी को एपल के विज्ञापनों में शामिल किया जाएगा। अब एपल के हॉल्डिंग्स में रहमान की सेल्फी नजर आएगी। रहमान ने सेल्फी वाले एपल के इस विज्ञापन को ट्विटर पर भी शेयर किया है।

 

 

संगीत से पूरी दुनिया में प्रसिद्धि पाने वाले एआर रहमान को सेल्फी लेने का शौक है। वे किसी यात्रा या कार्यक्रम में जाते हैं तो वहां सेल्फी जरूर लेते हैं। जिन्हें वो इंस्टाग्राम में भी शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम में रहमान को फोलो करने वाले मानते हैं कि उनका फोटोजेनिक फेस है और उनकी सेल्फी बहुत शानदार होती हैं.

 

 

एपल के आईफोन एक्स में पोट्रेट सेल्फी का फीचर है। ये फीचर फोटो में डेप्थ फील्ट का इफेक्ट देता है। इससे फोटो में पूरा फोकस सिर्फ चहरे पर रहता है। रहमान की सेल्फी से इस फीचर को विज्ञापन में दिखाया गया है। रहमान खुद भी मानते हैं कि ये बेहतरीन फीचर है जो इस्तेमाल में भी आसान है। तो अब एपल के विज्ञापनों में रहमान की सेल्फी देखने के लिए आप भी तैयार रहिए।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER