यूं तो अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान तलाकशुदा हैं, लेकिन इन दिनों उन्हें एक साथ छुट्टी मानते हुए देखा जा रहा है। वहीं, इन दोनों का साथ निभाते हुए अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और उनके पति गोल्डी बहल संग में बेटे रणवीर भी नजर आ रहे हैं।
गोल्डी बहल ने एक फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं, जिसमें अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान, दोनों के बच्चे, सोनाली बेंद्रे, गोल्डी बहल, बेटा रणवीर छुट्टियां मनाने हुए काफ़ी खुश लग रहे हैं।गोल्डी बहल ने अपने ट्वीटर पर फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- Sundays are for brunchin’ with family! अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी एक्स पत्नी सुजैन खान के साथ अक्सर ही तलाक के 4 साल बाद भी अपने बच्चों के साथ छुट्टियां मनाने हुए दिखाई देते हैं। इनके फैंस इन दोनों को एक बार फिर से शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं। वहीं, दूसरी ओर अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कैंसर से लड़ कर न्यूयॉर्क से अपने देश भारत आ चुकी हैं। अपनी बीमारी के समय में भी वह अपने करीबी दोस्तों के साथ अक्सर ही खुद को बेहतर महसूस करती थीं। पिछले दिनों उन्हें अपने पति गोल्डी बहल के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अकाश अंबानी की शादी में देखा गया था। इस शादी में शिरकत करने के बाद उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। उनके फैंस उन्हें अपना आदर्श मानने लगे हैं और सब उनकी हिम्मत और सहन शक्ति की मिसालें दे रहे हैं।
आपको बता दें कि, अभिनेता ऋतिक रोशन और सुजैन खान ने साल 2014 में एक दूसरे से तलाक ले लिया था। तलाक लेने के बाद भी यह दोनों अपने बच्चों की खुशी के लिए साथ में हॉलीडेज मानते हुए नजर आते है। सबसे बड़ी बात यह है कि, दोनों ने कभी एक दूसरे के खिलाफ कोई भी बात नहीं कही चाहे वह शादी से जुड़ी हो, या ऋतिक की कंट्रोवर्सी से जुड़ी कोई बात। यह दोनों अभी भी गहरे दोस्त है।