इन गर्मियों में केंद्र सरकार के साथ कीजिए इंटर्नशिप और जीतिए 2 लाख रुपए

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

इन गर्मियों की छुट्टियों में कॉलेज के छात्रों के पास केंद्र सरकार के साथ काम करने का बेहतरीन मौका है। काम करने के साथ ही छात्रों के पास इनाम जीतने का भी मौका होगा। इतना ही नहीं सफलता पूर्वक अपना काम करने वाले छात्रों को केंद्र सरकार की ओर से प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। ये सब मौके छात्रों के लिए शुरू की गई स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप के दौरान दिए जाएंगे।

 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय और पेयजल मंत्रालय ने कॉलेज के छात्रों के लिए इस गर्मियों में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरु किया है। इस इंटर्नशिप में छात्रों को गावों में साफ सफाई के तौर तरीके समझाने और सीखने होंगे। साफ पानी की व्यवस्था और ग्रामीणों को टॉयलेट इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक करना होगा। छात्र गांवों में नुकक्कड़ नाटक, गानों और अन्य तरीकों से स्वच्छता की बात बताएंगे। इसके अलावा घर-घर जाकर भी ग्रामीणों को साफ-सफाई और पेयजल के लिए जागरूक करना होगा। छात्र फिल्म, इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

 

स्वच्छ भारत इंटर्नशिप में हर छात्र को 100 घंटे की क्लास लेनी होगी। जिसमें गांवों में जाकर लोगों को स्वच्छता की महत्ता बतानी होगी। इस इंटर्नशिप में छात्रों की 10 टीमों का मौका मिलेगा। हर टीम में 8 से 10 छात्र शामिल होंगे। ये इंटर्नशिप 31 जुलाई तक देश के अलग-अलग गांवों में होगी। इस इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। छात्रों के पास अपने राज्य या किसी और राज्य के गांव को चुनने का भी मौका है।

 

इंटर्नशिप पूरी होने के 15 दिन बाद छात्रों को एक ऑनलाइन रिपोर्ट तैयार करनी होगी। जिसमें वे वो पूरी जानकारी देंगे जो उन्होंने इंटर्नशिप के दौरान किया। इंटर्नशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को इनाम भी दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर 2 लाख, 1 लाख और 50 हजार रुपए के तीन इनाम हैं। राज्य स्तर पर 50, 30 और 20 हजार रुपए के इनाम जीतने का मौका होगा। इसके अलावा कॉलेज में भी छात्रों को इनाम दिया जाएगा। इंटर्नशिप में हिस्सा लेने वाले हर छात्र को सरकार की तरफ से सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER