बॉलीवुड के प्रसंशक दुनियाभर में फैले हैं। पॉपुलैरिटी ऐसी है कि आम लोगों के साथ साथ दुसरे देशों की टॉप लीडरशिप भी बॉलीवुड स्टार्स से बड़े उत्साह के साथ मिलती है। यही कारण है कि इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा में एक कार्यक्रम बॉलीवुड स्टार्स से मिलने का रखा गया।
मुंबई के ताज पैलेस में गुरूवार को शलोम बॉलीवुड कार्यक्रम में इजलाइली पीएम नेतन्याहू पत्नी सारा के साथ शामिल हुए। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने नेतन्याहू और उनकी पत्नी का स्वागत किया। इजरायली पीएम ने कहा कि आज पूरी दुनिया बॉलीवुड की दिवानी है। इजराइल के लोग बॉलीवुड के दिवाने और मैं भी बॉलीवुड से प्यार करता हूं। अमिताभ बच्चन की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा कि ट्विटर में मेरी तुलना में उनके 3 करोड़ ज्यादा फोलोवर्स हैं। आप लोग बहुत बड़ी सैलिब्रिटी हैं। कार्यक्रम में इजरायल के पीएम को बॉलीवुड से जुड़ी कई बातें बताई गई। पीएम नेतन्याहू ने बॉलीवुड से जुड़े लोगों का इजराइल की विशेषता बताते हुए वहां आकर फिल्मों की शूटिंग का आमंत्रण दिया। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड जुड़े लोगों के साथ सेल्फी भी ली और उसे अपने ट्विटर अकाउंट में शेयर किया। बॉलीवुड की तरफ से कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन, करण जौहर, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, सुभाष घई, करण जौहर, सारा अली खान, इम्तियाज अली खान, विवेक ओबेरॉय, रणधीर कपूर, प्रसून जोशी, पह्लाद कक्कड़ सहित कई लोग शामिल हुए।
