हितेश पंत (नई दिल्ली)
सरकारी नियंत्रण वाली एविएशन कंपनी एयर इंडिया में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। एयर इंडिया ने उम्मीदवारों से कैबिन क्रू के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर इंटरमीडिएट पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
एयर इंडिया में कैबिन क्रू के 500 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर दिल्ली और मुंबई में नियुक्ति दी जाएगी। यहां आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट पास होना जरूरी है। साथ ही उम्मीदवार की उम्र 18 से 35 साल के बीच होनी जरूरी है। एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल की छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 18 मार्च 2018 के आधार पर की जाएगी।
आवेदन पत्रों की स्क्रिनिंग करने के बाद एयर इंडिया योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाएगा। इंटरव्यू में मैरिट के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार के पे-स्केल पर नियुक्ति दी जाएगी। अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो एयर इंडिया की वेबसाइट www.airindia.in पर पूरी जानकारी लेने के बाद तुरंत फॉर्म भर लीजिए।
