आईपीएल में आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। जहां यह सजीन करीब दो महीने से चल रहा है। जिसका आज समापन होने जा रहा है। जहां आज इस सीजन का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, यह मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। जिसमें आमने-सामने होंगे गुजरात और राजस्थान।
गुजरात का रहा शुरू से अच्छा प्रदर्शन
वहीं, गुजरात इस सीजन की नई टीम गठित की गई है। जहां इस बार गुजरात के पास ट्राफी जीतने का पहला मौका होगा। जहां इस सीजन गुजरात का शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। हालांकि, अपने दमदार प्रदर्शन से गुजरात ने फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, राजस्थान के लिए 2008 में खिताब जीतने के बाद यह दिवंगत लेग स्पिन शेन वार्न को श्रद्धांजलि देने का एक सुनहरा मौका उनके पास आया है।
राशिद खान ने कही ये बात
जानकारी के लिए बता दें कि अफगान खिलाड़ी राशिद खान कहते है कि हमारी टीम के पास संतुलन है। जिसकी वजह से हमें इस फाइनल मुकाबले तक पहुंचनें में मदद मिली है। क्योंकि, हमारी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को पूरी तरह से स्पष्ट था कि उसका कार्य क्या है। मैं कहां बल्लेबाजी करूंगा और यहां तक कि ये भी जानता था कि यह ऐसी स्थिति है जिसका मुझे सामना करना पड़ेगा।”
गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, मैथ्यू वेड,राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, मोहम्मद शमी।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, रियान पराग,युजवेंद्र चहल, ओबेद मैककॉय।