हितेश पंत (नई दिल्ली)
आजकर उम्मीदवारों की व्यस्तता को देखते हुए कंपनियां वीडियो कॉल से इंटरव्यू को प्राथमिकता देने लगी हैं। इससे उम्मीदवारों को सहुलियत तो होती ही है, कंपनी का समय भी बचता है। अगर आप भी स्काइप या वीडियो कॉल से इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं तो हमारे इन टिप्स को जरूर फोलो करिए।
1 – तकनीक की पूरी व्यवस्था-
स्काइप इंटरव्यू में सबसे जरूरी है कि आपके पास कम्प्यूटर, लैपटॉप या उचित गैजेट हो। इसके साथ ही आपकी इंटरनेट स्पीड भी तेज होनी चाहिए जिससे कॉल के दौरान कोई परेशानी न आए। इंटरव्यू के पहले स्काइप आईडी या अपना अकाउंट ऑपन करके जांच लें।
2 – स्थान का चयन –
इंटरव्यू के लिए स्थान का चयन करने पर पूरी सावधानी बरतें। ऐसी जगह को चुने जहां कोई शोर न हो और इंटरव्यू के दौरान आपको किसी तरह का डिस्टर्बेंस न हो। बैठने की जगह आरामदायक हो इसका भी ध्यान रखें।
3 – रिज्यूमे साथ रखें –
इंटरव्यू से पहले अपना रिज्यूमे अपने पास रखें। ताकि बाद में कोई प्रश्न पूछे जाने पर आपको इधर- उधर ढूंढना पढ़े।
4 – मूड अच्छा रखें –
इंटरव्यू से पहले खुद को खुश रखें। आपके चेहरे पर स्माइल होनी चाहिए। आपके पॉजीटिव हावभाव से इंटरव्यू लेने वाले पर आपका पहला इंप्रेशन पॉजीटिव रहेगा।
5 – कंसंट्रेट करें –
इंटरव्यू के दौरान खुद को एकाग्र रखें। आपका पूरा ध्यान सवालों पर होना चाहिए। न किसी अन्य बातों पर ध्यान दें और न ही खुद को कहीं और व्यस्त रखें। कांसंट्रेशन से आप सवालों को जवाब अच्छे से दे पाएंगे।
6 – अच्छे से सुनें-
इंटरव्यू लेने वाले की बातों और प्रश्न को पहले अच्छे से सुने, उसके बाद ही अपनी बात या उत्तर देना शुरू करें। बात काट कर खुद की बात शुरु न करें।