हितेश पंत (नई दिल्ली)
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी साउथ अफ्रीका में चल रही सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पुरुष और महिला दोनों टीमें अपने प्रदर्शन से नए रिकॉर्ड गढ़ते जा रहे हैं। विराट कोहली की टीम ने जहां साउथ अफ्रीका को 5-1 से सीरीज हराकर नया रिकॉर्ड बनाया है, वहीं मिताली राज की अगुवाई में महिला टीम भी साउथ अफ्रीका में टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रही है।
टीम इंडिया ने शुक्रवार को साउथ अफ्रीका को छटे वनडे मैच में 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए 5-1 के बड़े अंतर से सीरीज अपने नाम की। इस मैच में भारतीय गैंदबाजों और फिर बल्लेबाजों के आगे साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों की एक न चली। पहले बल्लेबाजी कर रही साउथ अफ्रीका 50 ऑवर भी नहीं खेल सकी और 46 वें ऑवर में 204 रनों पर ऑलआउट हो गई।
गेंदबाजों के बाद बारी थी बल्लेबाजों की। विराट कोहली और शिखर धवन के शुरुवात से साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों को टाइट रखा। कोहली ने सिर्फ 82 गेंदों में 35वां शतक लगाया। कोहली ने नाबाद रहते हुए 129 रन बनाए। इसके साथ ही कोहली सबसे तेज 9,500 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से भारत ने ये मैच 8 विकेट से अपने नाम किया। इस तरह टीम इंडिया ने लगातार 9वीं वनडे मैचों की सीरीज जीतने का कारनाम किया।
दुसरी तरफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी जबरदस्त फॉर्म में है। साउथ अफ्रीका में चल रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में महिला क्रिकेट टीम 2-0 से आगे चल रही है। दुसरे वनडे में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से करारी हार दी। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को 144 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे इंडियन टीम ने 19वें ऑवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
इस मैच में मिताली राज के बल्ले से नया रिकॉर्ड निकला। मिताली राज ने इस मैच में अपने करियर का 50वां अर्धशतक लगाते हुए नाबाद 76 रनों की पारी खेली। इस अर्धशतक के साथ मिताली टी20 मैच में लगातार 4 अर्धशतक बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। वे वनडे क्रिकेट में भी लगातार 7 अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बना चुकी हैं।


