करणी सेना के लाख विरोध के बाद संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत रिलीज हो गई। तमाम संगठनों ने फिल्म का जमकर विरोध किया, लेकिन फिल्म देखने के बाद साफ होता है कि इस कहानी में किसी समुदाय को ठोस पहुंचाने वाला न तो कोई सीन है और न ही इतिहास को जोड़-तोड़ कर पेश किया गया है। फिल्म में राजपूतों की शान का प्रदर्शन वाकई काबिले तारीफ है।
पद्मावत की कहानी अलाउद्दीन खिलजी की सनक, पागलपन, हवस और इच्छाओं पर घूमती है। अपनी इच्छाओं और अभिमान के आगे खिलजी निहत्था होकर रह जाता है। फिल्म की कहानी मलिक मोहम्मद जायसी की 1540 में लिखी पद्मावत पर आधारित है, जो राजपूत महारानी रानी पद्मावती के शौर्य और वीरता की गाथा पर आधारित है। पद्मावती मेवाड़ के राजा रावल रतन सिंह की पत्नी हैं जो खूबसूरत होने के अलावा बुद्धिमान, साहसी और वीरता से लबलेज हैं। 13वीं सदी में जलालुद्दीन खिलजी दिल्ली में राज करने की योजना बनाता है। इस बीच उसका भतीजा अलाउद्दीन खिलजी आता है और अपने चाचा को मारकर दिल्ली का सुल्तान बन जाता है। इस बीच चितौड़ का राजपुरोहित दिल्ली जाकर रानी पद्मावती की तारीफ करता है। अलाउद्दीन खिलजी पद्मावती की खूबियों से प्रभावित होकर चित्तौड़ के किले पर हमला बोल देता है। फिल्म के अंत में महाराज रावल रतन सिंह और अलाउद्दीन खिलजी के बीच तलवारबाजी के सीन में रतन सिंह अपने उसूलों, आदर्शों और युद्ध के नियमों का पालन करते हुए खिलजी को निहत्था कर देते हैं, लेकिन पद्मावती को पाने की चाहत में खिलजी धोखे से रतन सिंह को यह कहकर मार डालता है कि जंग का एक ही उसूल होता है, जीत। अपनी आन-बान-शान की खातिर इसके बाद पद्मावती किस तरह जौहर के लिए निकलती हुए खिलजी की ख्वाहिशों को ध्वस्त कर देती हैं यही फिल्म की कहानी है।
फिल्म के डायलोग्स बेहद दमदार हैं। फिल्म के दृश्यों को देखकर आप कहानी में डूब जाएंगे। फिल्म में हर किरदार का अभिनय बेहद शानदार है। रणबीर कपूर ने जहां खिलजी का मजबूत अभिनय कर उसे वास्तविक बनाया है वहीं दीपिका पादुकोण ने पद्मावती का रोल सहास और समझदारी के साथ किया है। फिल्म में महारानी की ड्रेस में दीपिका बेहद सुंदर लग रही हैं। राजा रतन सिंह की एक्टिंग कर रहे शाहिद कपूर अपने रॉल में खूब जम रहे हैं। राजपूतों की आन-बान-शान को उन्होंने बखूबी निभाया है। फिल्म में कुछ 6 गाने हैं जो संजय लीला भंसाली ने ही लिखे हैं। घूमर गाना लोगों के बीच पहले ही चर्चित हो गया है। अन्य गाने भी आपको पसंद आएंगे। आप पूरी फिल्म अपने परिवार के साथ देख सकते हैं। पूरे देश में जिस बात को लेकर फिल्म का विरोध किया जा रहा है, वैसा फिल्म में कुछ भी नहीं है।
रानी पद्मिनी की वीरता और समझदारी की कहानी है ‘पद्मावत’
करणी सेना के लोगोने उन्हे जिस तरह पद्मावती को पेश करना है अलग से फिल्म बनवाये . और सही इतिहास दिखाये . तोड्फोड करना , लोगोंको मारना , आग लगाना यह हल नही है . दुसरी फिल्म बनाओ और जो दीखाना दिखावों .