राजपथ पर पहली बार ऐसा करतब हुआ कि हर कोई हैरत में पड़ गया

देशभक्ति से जज्बे से सराबोर पूरा राष्ट्र आज 69वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली के राजपथ से पूरी दुनिया ने भारत की मजबूत सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक रंग और अत्याधुनिक उपकरणों की झलक देखी। परेड के दौरान एक मौका ऐसा आया जिसने सबका दिल जीत लिया। बीएसएफ की महिला टुकड़ी ने जब बुलेट पर स्टंट करते हुए अपनी वीरता का प्रदर्शन किया तो पूरा राजपथ तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज गया।
आसियान देशों के 10 राष्ट्राध्यक्षों के सामने गणतंत्र दिवस परेड का भव्य समारोह तो पूरा हो गया लेकिन कार्यक्रम ने पूरी दुनिया को भारत की ताकत का सही अहसास करा दिया। लगभग 90 मिनट तक चली इस परेड में सैन्य बलों, एससीसी और एनएसएस के 15 मार्चिंग दस्ते व बैंड, 23 अलग-अलग झांकियां और जमीन व आसमान में जवानों ने करतब दिखाए गए।
पूरी परेड के दौरान एक क्षण ऐसा भी आया जब राजपथ पर उपस्थित लोगों के साथ राजनेता भी अपनी जगह पर खड़े होकर तालियां बजाने लगे। भारतीय इतिहास में ये पहला मौका था जब गणतंत्र दिवस परेड में महिला डेयरडेविल्स ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। पहली बार BSF की महिला टुकड़ी ने बाइक पर स्टंट दिखाते हुए सबको हैरत में डाल दिया। इन महिला जवानों का दमखम देखकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मुस्कुरा रहे थे और तालियों से लड़कियों का उत्साह बढ़ा रहे थे।
BSF की इन महिला जवानों को ग्वालियर के पास टेकनपुर में कड़ा प्रशिक्षण दिया गया है। महिला जवानों के सांसें थाम देने वाले इन करतबों को लोगों ने तो खूब सराहा ही, वहां मौजूद तमाम केंद्रीय मंत्री और मेहमान भी इनके सम्मान में अपनी सीट पर खड़े हो गए। इन महिला जवानों ने 26 बुलेट मोटर साइकिल पर सवार होकर कई करतब दिखाए। BSF की इन 106 महिला कमांडो की टीम को सीमा भवानी नाम दिया गया है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER