बड़े-बड़ों को सीख दे रही 5 साल की जन्नत

कई बार हमें छोटे बच्चे भी ऐसी सीख देते हैं जो पूरे समाज के हित में हो। कश्मीर की एक छोटी सी बच्ची भी अपने शहर को साफ करने की मुहीम चलाकर सभी लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है। अपने शहर को साफ रखने के लिए इस छोटी से बच्ची के जज्बे को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सराहा है।

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर की रहने वाली जन्नत की उम्र सिर्फ 5 साल है, लेकिन उसके काम अपनी उम्र से कहीं बड़े हैं। राजबाग के लिंटन हॉल स्कूल में नर्सरी की स्टूडेंट जन्नत श्रीनगर को साफ रखने की कोशिश में लगी है।

ये छोटी सी बच्ची स्कूल और पढ़ाई से फूर्सत मिलने के बाद प्रसिद्ध डल झील की सफाई में जुट जाती है। अपने पिता के साथ एक छोटी सी बोट में सवार होकर ये बच्ची झील की गंदगी को हटाती है। उसकी बोट में एक जाली रहती है। बोट में सवार होकर जन्नत झील का चक्कर लगाती है और जहां भी कोई कचरा दिखता है उसे अपने जाल से निकाल कर अपनी बोट में इकठ्ठा कर लेती है। इस काम में जन्नत की मदद उसके पिता करते हैं। जन्नत बताती है कि उसने अपने पिता से सीख लेकर शहर को साफ रखने में पूरा योगदान देने का फैसला किया।

इस छोटी सी बच्ची को डल झील की सफाई करते देखकर कई अन्य लोग भी सफाई के प्रति प्रेरित हुए हैं। हर कोई जन्नत के इस काम की तारीफ करते नहीं थक रहा। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस छोटी सी बच्ची के जज्बे की तारीफ की है। उन्होंने ट्विट कर जन्नत के इस काम की खूब सराहना की।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER