पाकिस्तान से स्वदेश लौटी गीता के लिए जीवनसाथी की तलाश, विदेश मंत्रालय करा रहा स्वयंवर

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

केंद्र सरकार के प्रयास से लंबे अंतराल के बाद पाकिस्तान से स्वदेश वापस लौटी गीता के माता-पिता का पता अभी तक भले ही न लगा हो, लेकिन उनके लिए अब दूल्हा ढूंढने की तैयारी शुरू हो गई है। गीता के लिए कोई सामान्य तरह से दूल्हा नहीं ढूंढा जा रहा, उनके लिए बकायदा स्वयंवर का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने वाले 14 लड़कों में से एक को गीता अपना जीवनसाथी चुनेंगी।

 

मध्य प्रदेश के इंदौर में गीता का स्वयंवर आयोजित हो रहा है। विदेश मंत्रालय की देखरेख में ये स्वयंवर 7 और 8 जून को होना है। गीता से शादी करने के लिए देश के कई युवा उत्साहित हैं। उनकी शादी के लिए जब फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया गया तो 50 युवाओं ने अपना बायोडाटा और फोटो भेजे। सरकार की देखरेख में इनमें से 30 युवाओं का चयन कर बायोडाटा गीता के पास भेजे गए। इनमें से गीता की पसंद के 14 बायोडाटा को चुना गया है।

 

 

प्रशासन की तरफ से इन सभी 14 युवाओं को स्वयंवर में आने का न्यौता दिया गया है। इन सभी युवाओं से गीता की 10-10 मिनट की मुलाकात होगी। इन्हीं में से गीता अपनी पसंद का जीवनसाथी चुनेंगी। 14 युवाओं में से 6 से गीता की मुलाकात गुरुवार यानी आज हो रही है और 8 युवाओं से उनकी मुलाकात कल यानी 8 जून को होगी। गीता से शादी करने के इच्छुक युवाओं में इंजीनियर, किसान, सरकारी और नीजि नौकरियां करने वाले शामिल हैं।

 

पाकिस्तान से लौटने के बाद से गीता के माता-पिता की तलाश लगातार जारी है। अभी तक कई दंपत्ति गीता के माता-पिता होने का दावा कर चुकें हैं। लेकिन सबूतों के आभार में अभी तक ये साबित नहीं हो पाया है कि उनके असली माता-पिता कौन हैं। फिलहार गीता एक मूकबधिर संगठन के साथ रहती हैं। गीता के माता-पिता की तलाश में सरकार अभी भी लगी है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER