घूमने के है शौकीन, जाएं राजस्थान घूमने, नजारा देखकर आ जाएगा मजा

घूमने के है शौकीन, जाएं राजस्थान घूमने, नजारा देखकर आ जाएगा मजा

क्या आपको ये पता है कि राजस्थान अपने शाही वैभव के लिए जाना जाता है। किलों और महलों से भरे राजस्थान में घूमने के लिए सर्दी का महीना सबसे अच्छा माना जाता है। जब आप आराम से यात्रा का आनंद ले सकते हैं। मार्च से यहां गर्मी इतनी भीषण होने लगती है कि उसे सहना मुश्किल हो जाता है। अगर आप 9 से 5 बजे की नौकरी में हैं, जहां आपको कई बार वीकेंड पर भी काम करना पड़ता है। कई बार हम ऐसे ऑफिस में लंबी छुट्टी लेने के बारे में सोचते भी नहीं हैं, लेकिन अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो ऐसी कई जगहें हैं, जहां आप दो दिन की छुट्टी में भी घूम सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह पर ले चलेंगे.गोरम घाट राजस्थान में मारवाड़ और मेवाड़ के बीच अरावली की खूबसूरत घाटियों में स्थित एक जगह है, जिसे देखकर आपको ऐसा लगता है।जैसे आप कश्मीर में हैं।

जाया जा सकता है ट्रेन से

इसी कारण इसे राजस्थान का कश्मीर भी कहा जाता है।गोरम घाट न सिर्फ खूबसूरत है बल्कि यहां तक पहुंचने का रास्ता भी बेहद अद्भुत है। वैसे आपको बता दें कि यहां सिर्फ ट्रेन से ही पहुंचा जा सकता है। ट्रेन से गुजरते समय यहां का नजारा देखकर आपको छैंया-छैंया गाने की याद आ जाएगी।

खास बात

राजस्थान का कश्मीर कहा जाने वाला गोरम घाट प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। यह जगह हर तरह के प्रकृति और रोमांच प्रेमियों को पसंद आएगी। यहां से लगभग 500 मीटर की दूरी पर एक झरना है, जिसका नाम जोगमंडी झरना है। जहां कुछ समय बिताना यादगार रहेगा। दूसरे, आप यहां तस्वीरें भी ले सकते हैं। यह झरना यहां का विशेष आकर्षण है।

इसका उठा सकते है लाभ

आप न केवल हिल स्टेशनों पर ट्रैकिंग के अवसर का लाभ उठा सकते हैं, बल्कि आप गोरम घाट पर भी इस साहसिक कार्य को आजमा सकते हैं। घने जंगलों और पहाड़ों के बीच ट्रैकिंग करते समय कई खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलते हैं। जो आपके हर पल को यादगार बना देगा.

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER