उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को योगी सरकार ने किया रद्द, फिर होगा पेपर

उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को योगी सरकार ने किया रद्द, फिर होगा पेपर

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पेपर लीक होने के दावों के बाद लाखों अभ्यार्थी भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने और दोबार परीक्षा कराने की मांग कर हे थे। राज्य सरकार ने इस पूरे प्रकरण पर ध्यान देते हुए यूपी सिपाही भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया है और आदेश जारी करते हुए अगले 6 महीने की भीतर एक बार फिर से भर्ती कराने के निर्देश भी जारी किए हैं।

सीएम ने कही ये बात

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि मेहनती अभ्यार्थियों और परीक्षा से खिलवाड़ करने वाले आरोपियों को बख्शा नहीं जायेगा और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। CM योगी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए लिखा आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयन के लिए आयोजित परीक्षा-2023 को निरस्त करने तथा आगामी 06 माह के भीतर ही पुन: परीक्षा कराने के आदेश दिए हैं।
होगी कठोरतम कार्यवाही
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। युवाओं की मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसे अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होनी तय है। बता दें कि सिपाही परीक्षा के लिए कुल 60,244 पदों पर नियुक्तियां होनी थी जिसके लिए 48 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। यह परीक्षा राज्य भर मे विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई थी।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER