टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर एयरसेल के उपभोगताओं के लिए बुरी खबर है। दरअसल कंपनी ने देश के 6 सर्किलों में अपनी सेवाएं बंद करने का फैलसा लिया है। इन क्षेत्रों में एयरसेल के उपभोगता 30 जनवरी के बाद कंपनी की सेवाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे।
टेलीकॉम कंपनी एयरसेल की सेवाएं गुजराज, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) और हरियाणा सर्किलों में 30 जनवरी के बाद पूरी तरह से बंद हो जाएंगी। टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ते प्राइस वॉर के बाद इन क्षेत्रों में एयरसेल लगातार घाटे में जा रहा है। अब आर्थिक समस्याओं के कारण कंपनी ने इन छह राज्यों में अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी ने इन क्षेत्रों में अपने लाइसेंस लौटा दिए हैं और सेवाएं बंद करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2018 तय कर दी है। टेलीकॉम रैगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आदेश दिए हैं कि अपने उपभोगताओं के नंबर जल्द से जल्द पोर्ट कराने में कंपनी मदद करे। गुजराज, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश (पश्चिम) और हरियाणा सर्किल में एयरसेल के करीब 40 लाख उपभोगता हैं। कंपनी यहां अभी तक 2G सेवाओं का लाभ ही दे रही थी। ऐसे में कंपनी का घाटे में आना कोई हैरान करने वाली बात नहीं।
