आप भी आसानी से बना सकते हैं GIF फाइल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में आजकल GIF का उपयोग ज्यादा होने लगा है। GIF फाइल से आप कम डेटा इस्तेमाल करके अपनी मनचाही फाइल शेयर कर सकते हैं। GIF के बढ़ते चलन के बाद इससे संबंधित तमाम ऐप भी इंटरनेट पर उपलब्ध हैं। इन ऐप से आप अपनी पसंद की GIF फाइल बना सकते हैं।

अगर आप सोशल मीडिया में एक्टिव हैं तो GIF से तो अनजान नहीं होंगे। फेसबुक, व्हाट्सऐप, हाइक, ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आप GIF फाइल बखूबी शेयर करते होंगे। लेकिन बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि ये GIF बनती कैसे हैं। हम जो आपको ऐप्स के बारे में बता रहे हैं इससे आप आसानी से GIF फाइल बना सकते हैं। Gif Maker ऐसा ही एक ऐप है। इससे वीडियो या इमेज फॉर्मेट के जरिये आप GIF फाइल बना सकते हैं। ये ऐप हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में काम करता है। Gif Creator App भी GIF फाइल बनाने के लिए बेहतर ऑप्शन है। इससे फोटो, वीडियो का यूज करके सैकेंडों में GIF फाइल तैयार कर सकते हैं। GIF फाइल में आपको इमेज और वीडियो के साथ साउंड भी डालना चाहते हैं तो imgflip ऐप की मदद से ये कर सकते हैं। ये सभी ऐप्स आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER