आईपीएल 2020 ; सीज़न के 37 वे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने हरा दिया था। इस मैच के हीरो जॉस बटलर थे। जिन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था। लेकिन चेन्नई सुपर क्योंकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैच के हीरो रहे जॉस बटलर को एक अनोखा गिफ्ट दिया है । जी हां सुनने में यह अजीब जरूर लग रहा होगा लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने टीम को हराने वाले खिलाड़ी को एक अनोखा गिफ्ट दिया है। आइए जानते हैं पूरा माजरा क्या है
इस तरह हराया था जोस बटलर और स्टीव स्मिथ की जोड़ी ने चेन्नई को
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे जोस बटलर ने कप्तान स्टीव स्मिथ के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 98 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिला दी थी। इस दौरान उन्होंने 48 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 7 चौके व 2 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 145.83 का रहा। बटलर अपनी इस शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए और इसी मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें एक खास तोहफा दिया।
https://www.instagram.com/p/CGiNr2nlcSq/?igshid=18arymcodkgq7
200 वें मैच में मिलीं थी हार
जी हां यह महेंद्र सिंह धौनी का इंडियन प्रीमियर लीग में यह 200वां मैच था जिसमें उन्हें हार मिली। इस यादगार मैच के बाद उन्होंने जोस बटलर को अपनी टी शर्ट गिफ्ट की । जिसे बटलर ने इसके बाद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें उनके हाथ में धौनी की गिफ्ट की हुई जर्सी भी दिख रही है।
आईपीएल 2020 ; सीज़न नहीं रहा अभी तक अच्छा
चेन्नई सुपर किंग्स की इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल 2020 सीज़न की बात करे तो अभी तक , चेन्नई ने 10 मैच खेले हैं जिसमे से 7 मैच हार चुकी है और मात्र तीन मैच ही जीत पाई है ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जूझ रही है । आपको बता दें कि अगर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस बार प्लेऑफ में नहीं पहुंची तो ऐसा पहली बार होगा जब चेन्नई सुपर किंग्स इस लीग में प्लेऑफ में नहीं पहुंचेगी। तीन बार खिताब जीत चुकी इस टीम का ऐसा हाल क्रिकेट फैंस के लिए निराश करने वाला है। हालाकि चेन्नई के प्रशंसकों का मानना है कि जब तक धोनी है तब तक सब कुछ मुमकिन है। धोनी की यही खासियत है कि, वह बुरे वक्त में भी बिल्कुल शांत रहते हैं अंत तक टीम को जीत दिलाने का प्रयास करते हैं।