हितेश पंत (नई दिल्ली)
आप जब भी कभी दिल्ली आएं होंगे तो दिल्ली मेट्रो में एक बार तो सफर जरूर किया होगा। दिल्ली में बढ़ती भीड़ के बीच मेट्रो यहां की लाइफ लाइन बन गई है। दिल्ली मेट्रो का सफर आरामदायक होने के साथ सुविधाजनक भी है। हर स्टेशन से पहले अनाउंसमेंट करके जानकारी दी जाती है। आपने गौर किया हो तो ये अनाउंसमेंट बहुत साफ आवाज और सटीक उच्चारण में होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि ये अनाउंसमेंट करने वाली आवाज किसकी है।
दिल्ली मेट्रो में हिंदी का अनाउंसमेंट पुरुष की आवाज में और अंग्रेजी का अनाउंसमेंट महिला की आवाज में होता है। ये दोनों आवाजें देश की जानी मानी आवाजों में से हैं। मेल वॉइस में अनाउंसमेंट करने वाली शख्सियत का नाम है शम्मी नारंग और फीमेल अनाउंसमेंट होता है रिनी सिमोन खान की आवाज में।

दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान हर स्टेशन से पहले हिंदी में जानकारी देने वाली आवाज रेडियो की जानी माना आवाज है। शम्मी नारंग आईआईटी से पढ़े लिखे हैं। आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बावजूद उन्होंने रेडियो में काम करना पसंद किया। इंजीनियरिंग करने दौरान उनकी आवाज एक विदेशी इंजीनियर को इतनी पसंद आई कि उन्होंने शम्मी को ‘Voice of America’ के हिंदी सेक्शन में पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। शम्मी की इच्छा थी दूरदर्शन के साथ करने की। दूरदर्शन में ऑडिशन देने पहुंचे तो 10,000 लोगों में से शम्मी को ही चुना गया। शम्मी दूरदर्शन के जाने माने एंकर्स में एक रहे हैं।
अंग्रेजी में अनाउंसमेंट की आवाज रिनी सिमोन खान की है। वो भी दूरदर्शन की जानी मानी एंकर रहीं हैं। रिनी ने 1985 से 2001 तक दूरदर्शन में न्यूज रीडर के तौर पर काम किया है। इसके बाद कई अहम कार्यक्रमों में वो एंकर और वॉइस ऑवर आटिस्ट के तौर पर काम करती रही।

मेट्रो के लिए इन दोनों आवाजों का चयन मेट्रो मैन के नाम से पहचाने जाने वाले ई श्रीधरन ने ही किया। मेट्रो के शुरुआती दौर में जब वॉइस ऑवर आर्टिस्ट के लिए मीटिंग चल रही थी तो सभी ने इन बेहतरीन आवाजों को अपनी सहमति दी। शम्मी कहते हैं कि दिल्ली मेट्रो ने हमारी आवाज को अमर बना दिया है।
Really informative. Usually we skip this part of our routine life. Delhi metro is lifeline, especially for an outsider.