अंडर 19 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का बेहद अहम मुकाबला मंगलवार को खेला जाना है। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच क्राइस्टचर्च में होगा। बेहतरीन फॉर्म में चल रही भारतीय टीम का पलड़ा भारी तो है लेकिन पाकिस्तान की युवा टीम को कम आंकना भी नुकसानदेह साबित हो सकता है।
न्यूजीलैंड में चल रहे अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारत की टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने टूर्नामेंट में अबतक हुए सभी चारों मुकाबले जीते हैं। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे गेंदबाज कमलेश नगरकोटी और शिवम मावी का भारतीय टीम को इस मैच में भी पूरा फायदा मिलेगा। बल्लेबाजी में भारतीय खिलाड़ियों का भरपूर दमखम दिख रहा है। कप्तान पृथ्वी शॉ और ऑपनर शुभमान गिल पर भी मैच जिताने का पूरा दारोमदार रहेगा। इसके अलावा आर्यन जुयाल, अर्शदीप और मनजोत कालरा से भी टीम को बहुत उम्मीदें हैं।
पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन भी पिछले तीन मैचों से काफी बेहतर हुआ है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी बेहतरीन फॉर्म में हैं। टूर्नामेंट में वे चार मैचों में कुल 11 विकेट ले चुके हैं। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज भी क्रिज में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में दोनों टीमों के बीच मुकाबला मनोरंजक होने की उम्मीद है। मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े तीन बजे शुरू होगा।
अंडर-19 वर्ल्ड कप के अहम मुकाबले में भिड़ेंग भारत-पाकिस्तान