आज हम आपको एक ऐसे स्मार्टफोन से रूबरू करवाने जा रहे है, जिसकी कीमत लाखो में है। शायद यही वजह है कि एक आम इंसान इस मोबाइल को खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकता। बता दे कि यह 2019 का सबसे महंगा स्मार्टफोन माना जा रहा है। दरअसल यह स्मार्टफोन एमआई कंपनी ने भारत में लांच किया है। जिसकी कीमत करीब चार लाख अस्सी हजार है। गौरतलब है कि रेडमी का 20 प्रो स्मार्टफोन भारत में लांच किया गया है और यह सच में काफी महंगा है।
2019 का सबसे महंगा स्मार्टफोन..
आपको जान कर हैरानी होगी कि इस स्मार्टफोन की पूरी बॉडी शुद्ध गोल्ड की बनी हुई है। इसके इलावा इसके पीछे के लेटर भी लिखा हुआ है। जिसे डायमंड का बनाया गया है। इसके साथ ही इस फ़ोन में छह प्वॉइंट तीन इंच का फुल एचडी प्लस अमोलेड डिस्प्ले का उपयोग भी किया गया है। यहाँ तक कि इसमें बीस मेगापिक्सल कैमरा भी मौजूद है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इस स्मार्टफोन में ऐसी बहुत सी खूबियां है जो इसे बाकी मोबाइल फ़ोन से अलग बनाती है। हालांकि आज के समय में शायद ही कोई फ़ोन ऐसा होगा जिसकी बॉडी गोल्ड से बनाई गई है। जी हां इसकी बॉडी गोल्ड से बनी होने के कारण ही इस स्मार्टफोन की कीमत इतनी ज्यादा है।
भारत में जल्दी ही लांच होंगे ये कूल स्मार्टफोन, क्या आप जानते है इनके बारे में
ऐसे में यह 2019 का सबसे महंगा स्मार्टफोन बन चुका है। मगर अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि इस फ़ोन को टक्कर देने के लिए क्या मार्किट में कोई और नया फ़ोन आता है या नहीं। फ़िलहाल आप इस यूनिक स्मार्टफोन को खरीदना चाहते है या नहीं, ये हमें जरूर बताईयेगा। अब जाहिर सी बात है कि अगर इतना महंगा स्मार्टफोन चोरी हो जाएँ तो उस चोर की तो लॉटरी निकल पड़ेगी। इसलिए इस स्मार्टफोन को खरीदने से पहले एक नहीं बल्कि दो बार जरूर सोचियेगा।


