टीवी एक्ट्रेस हिना खान अब जल्दी ही बॉलीवुड फिल्मो में नजर आने वाली है। जी हां बता दे कि जल्दी ही हिना खान अपनी पहली फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। इस फिल्म में वह एक कश्मीरी लड़की का किरदार निभाने वाली है। वैसे आज हम आपको बॉलीवुड के उस प्रसिद्ध डायरेक्टर के बारे में भी बताना चाहते है जो हिना खान की खूब तारीफ कर रहे है। गौरतलब है कि ये वही डायरेक्टर है जिनकी अगली फिल्म में हिना खान काम करने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हम यहाँ विक्रम भट्ट की बात कर रहे है। दरअसल हिना खान के बारे में बात करते हुए विक्रम भट्ट ने कहा कि हिना में कुछ ऐसा जो इस फिल्म के लिए एकदम परफेक्ट है।
प्रियंका चोपड़ा को कॉपी करने में, हिना खान फैंस के बीच हुई ट्रोल
हिना खान की खूब तारीफ..
जी हां उनका कहना है कि हिना खान ने केवल बेहद आकर्षक है बल्कि सेंसुएलिटी और क्लास दोनों का ही मिश्रण है। इसके इलावा विक्रम भट्ट का कहना है कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर हिना खान की कई तस्वीरें देखी है। जो काफी क्लासी है। यही वजह है कि विक्रम भट्ट अपनी फिल्म के लिए हिना खान को एकदम फिट मान रहे है। इसके साथ ही विक्रम भट्ट ने यह भी कहा कि हिना खान को फैशन की भी अच्छी समझ है।
अदाकारा हिना खान अब कोमोलिका के किरदार में नहीं आएंगी नजर
हालांकि जब विक्रम भट्ट से पूछा गया कि क्या उन्होंने हिना खान का कोई शो देखा है। तो इस सवाल का जवाब देते हुए विक्रम भट्ट ने कहा कि हां उन्होंने यू ट्यूब पर हिना खान के कई शो देखे है। इसके इलावा विक्रम भट्ट ने यह भी कहा कि वह बिग बॉस देखना ज्यादा पसंद नहीं करते, लेकिन यू ट्यूब पर उन्होंने बिग बॉस के कुछ एपिसोड देखे है। जिसमे हिना खान मौजूद थी।
विक्रम भट्ट की अगली फिल्म में नज़र आएंगी कोमोलिका उर्फ़ हिना खान-यहाँ पढ़ें


