वैसे तो आज के आधुनिक जमाने में हर किसी को यह मालूम होगा कि मोबाइल का इस्तेमाल कैसे होता है। जी हां सब को यह मालूम होगा कि फोन में कितने एप्स है या कहा से कौन सी चीज सर्च करनी है। मगर आज जो बातें हम आपको मोबाइल के बारे में बताने वाले है, उनके बारे में यक़ीनन आप भी नहीं जानते होंगे। बहरहाल क्या इन खास बातों के बारे में जानना चाहते है। तो चलिए अब आपको इन बातों के बारे में विस्तार से बताते है।
मोबाइल के बारे में यहाँ जाने कुछ खास बातें..
1. क्या आप जानते है कि जापान में नब्बे प्रतिशत मोबाइल वाटरप्रूफ होते है। जो मोबाइल वाटरप्रूफ न हो, आप उसे वहां बेच ही नहीं सकते. बता दे कि मोबाइल से पहली बार तीन अप्रैल 1973 को कॉल की गई थी। इस मोबाइल को मोटोरोला के इंजीनियर मार्टिन कूपर ने बनाया था।
2. गौरतलब है कि ericsson gs88 penelope वो पहला फोन था जिसे स्मार्टफोन का दर्जा मिला था। बता दे कि सत्तर प्रतिशत मोबाइल फोन चीन में निर्मित किए जाते है। गौरतलब है कि गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स के अनुसार सोनिम xp3300 फाॅर्स को सबसे मजबूत फोन कहा गया है। आपको जान कर हैरानी होगी कि यह फोन चौरासी फ़ीट की ऊंचाई से गिरने पर भी बच जाता है।
3. वैसे आपने नोकिया 1100 फोन का इस्तेमाल तो कई बार किया होगा। बता दे कि यह इतिहास में सबसे अधिक बिकने वाला इलेक्ट्रॉनिक गैजेट था। जी हां इस फोन को दो सौ पचास मिलियन से ज्यादा लोगो ने खरीदा था।
अब यूँ तो आज के जमाने में कोई भी इंसान मोबाइल के बिना नहीं रह सकता। पर मोबाइल को लेकर इतनी जानकारी शायद ही किसी व्यक्ति के पास होगी। “तो दोस्तों अब आप बताईये कि आपको मोबाइल के बारे में यह जानकारी कैसी लगी।”



