पीरियड्स के दिनों में इस तरह रखें साफ़ सफाई का ख़ास ख्याल

पीरियड्स के दिनों में

भारत में अभी भी कई शहरों और गाँव में एक लंबा रास्ता तय करना बाकी है क्योंकि अभी भी कई हजार महिलाएं अपने पीरियड्स के दिनों में कपडे का टुकड़ा, पेड़ के पत्तों और अन्य असमान पदार्थों का इस्तेमाल करती हैं। ये न केवल उन्हें घर पर किसी भी स्वच्छ चीज़ को छूने से प्रतिबंधित करते हैं, बल्कि उनके स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं। यहाँ कुछ टिप्स दिए गए हैं जिन्हे पीरियड्स के दौरान आप शमिल कर के अपने शरीर को स्वच्छ रख सकती हैं।

आइये जानते हैं पीरियड्स के दिनों में किन चीज़ो का ध्यान हमे रखना चाहिए –

हर चार घंटे में अपना पैड बदलें

यदि आप अपने पीरियड्स के दिनों में फ्लो को सोखने के लिए सैनिटरी पैड्स का इस्तेमाल करती हैं, तो इसे हर ४ घंटे के बाद बदलना याद रखें।अगर हर दिन ऐसा नहीं करना छाते तो कम से कम पहले के दो दिन ऐसा ज़रूर करें जब प्रवाह भारी होता है। उसके बाद के दिनों में, एक ही पैड को आठ घंटे से अधिक न पहनें।

विवाह के बाद हर महिला को रखना चाहिए इन सब बातों का खास ध्यान

पीरियड्स के दिनों में

रेयॉसिबल पैड को अच्छी तरह से साफ करें

आज कल मार्किट में कई ऐसे भी सैनिटरी नैपकिन हैं जो कई मासिक धर्म चक्रों के लिए पुन: उपयोग किए जा सकते हैं। यदि आप इनमें से किसी एक का उपयोग करते हैं, तो सुनिश्चित करें कि आप हर उपयोग के बाद उन्हें अच्छी तरह से साफ करते हैं ताकि उसमें कीटाणु न पनपें और संक्रमण की गुंजाइश न हो।

अपने योनि क्षेत्र को साफ रखें

शरीर से रक्त प्रवाह होने पर विशेष रूप से पीरियड्स के दौरान अपने योनि क्षेत्र को साफ रखना महत्वपूर्ण होता है। क्षेत्र को धोने के लिए गर्म पानी और साबुन का उपयोग करें। अपने आप को साफ रखने के लिए आप बाजार में उपलब्ध वैजाइनल वॉश का भी उपयोग कर सकते हैं। योनि में एक स्व-सफाई तंत्र भी है, इसलिए अधिकांश महिलाओं के लिए ये वाश वास्तव में आवश्यक नहीं होता हैं।

योनि में इन्फेक्शन और खुजली से छुटकारा पाने के जाने घरेलु उपाय

पीरियड्स के दिनों में

आरामदायक, साफ अंडरवियर पहनें

अपने सैनिटरी पैड को बदलते समय ये भी आवश्यक हैके पीरियड के दिनों में कुछ आरामदायक पहनें। कपड़े से बने तंग अंडरवियर जो आपकी त्वचा को सांस लेने की अनुमति नहीं देते हैं, इससे भी संक्रमण हो सकता है। साफ और आरामदायक सूती कपडे की अंडरवियर पहने जो आपकी त्वचा से चिपके नहीं।

इसके अलावा हम आपको ये भी बताना चाहेंगे के पीरियड्स के आने से पहले ही हमे तैयार रहना चाहिए, लड़कियों को शरीर की स्वछता बनाएं रखने के लिए हमेशा अपने साथ हैंड सैनिटाइजर, टिश्यू पेपर, पानी की बोतल ये सब साथ रखना चाहिए।

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
पीरियड्स के दिनों में इस तरह रखें साफ़ सफाई का ख़ास ख्याल
Article Name
पीरियड्स के दिनों में इस तरह रखें साफ़ सफाई का ख़ास ख्याल
Description
अभी भी कई हजार महिलाएं अपने पीरियड्स के दिनों में कपडे का टुकड़ा, पेड़ के पत्तों और अन्य असमान पदार्थों का इस्तेमाल करती हैं। ये न केवल उन्हें घर पर किसी भी स्वच्छ चीज़ को छूने से प्रतिबंधित करते हैं, बल्कि उनके स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER