फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के आने वाले गाने में साथ नज़र आएंगे टाइगर और आलिया

टाइगर श्रॉफ

दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे है ‘करण जौहर’ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के बारे में। इस फिल्म का पहला गाना अभी कुछ दिन पहले यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। जिसमे टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया और आदित्य सील डांस करते नज़र आ रहे थे। इस गाने में इन सभी स्टार्स के बीच कमाल की केमिस्ट्री दिखाई गई थी। ये गाना था ‘ये जवानी है दीवानी’ और इस गाने से प्रसिद्ध संगीतकार और गायक आरडी बर्मन को श्रद्धांजलि गई थी।

‘फातिमा सना शेख’ का ये हॉट फोटोशूट मचा रहा सोशल मीडिया में तूफ़ान

इस गाने ने युवाओं में काफी हलचल पैदा की और टाइगर के डांस ने तो सभी को मदहोश कर दिया। वहीं अब इस फिल्म के पहले सीक्वल की सीनियर स्टूडेंट आलिया भट्ट ने टाइगर श्रॉफ के साथ मिलकर स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए एक स्पेशल सॉन्ग तैयार किया साथ ही सुनने में आया है कि इस स्पेशल सॉन्ग में उनकी केमिस्ट्री सभी को हैरान कर देगी।

‘ओह माय गॉड’ ये क्या कह दिया आलिया ने, कंगना के आरोपों पर

खबरों की माने तो इस स्पेशल सॉन्ग में आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ कुछ शानदार डांस मूव्स करते देखा जाएगा और साथ ही उनकी सुपर सिजलिंग केमिस्ट्री को पर्दे पर दिखाएंगे।इस अपकमिंग धमाकेदार सॉन्ग को ‘फराह खान’ ने कोरियोग्राफ किया है और पिछले महीने ही मुंबई के एक बहुत ही फेमस स्टूडियो में इसका शूट भी किया गया है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं।

खबरों की माने तो आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ भले ही पहली बार साथ में काम कर रहे थे, लेकिन उनके बीच की केमिस्ट्री देख कर ये जरा भी एहसास नहीं हुआ कि वो दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे हैं। आलिया भट्ट, टाइगर श्रॉफ के साथ डांस करने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रही थीं। वे पूरी तरह से अपने डांस में खो गए थें और उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री जबरदस्त लग रही थी। साथ ही सॉन्ग के लिए उत्सुकता पैदा कर रही थी।

Summary
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के आने वाले गाने में साथ नज़र आएंगे टाइगर और आलिया
Article Name
फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के आने वाले गाने में साथ नज़र आएंगे टाइगर और आलिया
Description
मुंबई के एक बहुत ही फेमस स्टूडियो में इसका शूट भी किया गया है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Parth Baghel

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER