गर्मियों का आगमन हो चूका है और हम सब ने अपने जाड़ो के कपड़े भी पैक कर के रख दियें है। जैसा की हम जानते हैं के गर्मियों में हम सब को हलके रंग कॉटन के कपडे ही पसंद आते है, लेकिन गर्मियों में फैशन के हिसाब से सोचे तो हमे थोड़ा अलग हट के सोचना पड़ता है, क्युकी हम क्या पेहेन रहे हैं और कैसे लगते हैं , ये हमारे लिए ज़्यादा महत्त्वपूर्ण होता है। आज हम आपको समर्स के कुछ ऐसे फैशन ट्रेंड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी वॉर्डरोब को समर फैशन के लिए कम्पलीट कर देंगे। ये ऐसे आइटम हैं जो आप किसी भी दूसरे कपड़ो के साथ मिक्स एंड मैच कर के पहन सकती हैं। प्लेन व्हाइट टी-शर्ट से लेकर डेनिम शॉर्ट्स तक, ये हर समर वॉर्डरोब की अनिवार्यता है।
यदि आप इस गर्मी के सीजन में फैशनेबुल दिखन चाहते हो तो हमने आपके लिए कुछ ट्रेंडी कपड़ो की सूची तैयार की है-
प्लेन सफेद टी-शर्ट
एक सादे सफ़ेद रंग की टीशर्ट आपकी अलमारी में एक महत्त्वपूर्ण रोले निभा सकती है क्युकी आप इस टी-शर्ट को किसी भी बॉटम के साथ पेअर कर सकती हैं। यह निश्चित रूप से सबसे बुनियादी आइटम है जो आपको इस गर्मियों में आपको फैशनेबुल रखने में मदद करेगी। स्टेपल सफ़ेद टी-शर्ट को लगभग किसी भी चीज़ के साथ पेअर किया जा सकता है, चाहे वो नीली, काली जीन्स, स्कर्ट या लंबी मैक्सी हो।
मैक्सी शर्ट
शिफॉन मैक्सी शर्ट भी एक अच्छा सुझाव है जो आप गर्मियों में किसी भी कपडे के साथ पेअर क्र सकती हैं। इस तरह की शर्ट्स बहुत ही आकर्षित कर साथ साथ आरामदायक भी होती हैं। मैक्सी शर्ट्स आप किसी भी पार्टी के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।इस ड्रेस को आप कंगन,ऊँची एड़ी के जूते और बड़े झुमको के साथ पेहेन कर ग्लैमरस दिख सकते हैं।
डेनिम
डेनिम जैकेट अब सभी आकारों और शैलियों में आते हैं, ये गर्मियों के पसंदीदा कपड़ो में से एक है, चाहे वो बॉलीवुड स्टार्स हो या हॉलीवुड स्टार्स, डेनिम सभी की पसंद होती है। एक सफेद प्लेन टी-शर्ट के साथ कुछ प्लेटफॉर्म हील्स या बूट्स के साथ डेनिम जैकेट या डेनिम जीन्स पहन कर स्टाइल स्टेटमेंट बन सकती हैं।
मिडी स्कर्ट
स्कर्ट तो हर लड़की की पसंद होती है, स्कर्ट्स स्टाइलिश होने के साथ साथ आपको कम्फर्टेबल और पूरे समय ठंडा रखती है। जीवंत रंग और पुष्प पैटर्न वाली स्कर्ट्स को आप किसी भी खूबसूरत टॉप के साथ जोड़ कर एक अच्छा ड्रेस बना सकते हैं। एक साधारण मिडी पोशाक की आपकी सुंदरता को बादः सकती है अगर आप इसको बड़े झुमके और स्लीवलेस्स टॉप के साथ पहने। और मिडी स्कर्ट को आप ऊँची हील्स व ब्रेसलेट के साथ पेअर कर सकते हैं।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

