सोनम कपूर को भारत की फैशन आइकन के रूप में माना जाता है। लोग अक्सर सोनम कपूर से आउटफिट और मेकअप के लिए प्रेरणा लेते हैं क्योंकि उनके सभी लुक काफी प्रभावशाली होते हैं।
अभिनेत्री सोनम कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक “आस्क मी समथिंग” सत्र आयोजित किया, जहाँ कोई भी उनसे कुछ भी सवाल कर सकता था।
वही जहां अधिकांश सवाल उनके प्रशंसकों ने उनकी लाइफ से जुडी बातें पूछी, उसी तरह से कई सवाल उनकी त्वचा, मेकअप और फिटनेस के बारे में भी थे।
सोनम कपूर ने मेकअप को लेकर कई बातें की शेयर
सोनम मेकअप और बालों को सही सेट करने के लिए काफी समय लेती हैं और बात हर कोई जानता भी है। और वो जितना टाइम लेती हैं उतनी ही परफेक्ट भी दिखती हैं। और इस बार भी, वह पीछे नहीं हटी। सोनम ने सबका जवाब दिया, उन्होंने मेकअप के बारे में कई बातें शेयर की, फिर उन्होंने बताया के वो अपने चेहरे पे क्या प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं।
सोनम ने कहा कि एक्सफोलिएशन, सनब्लॉक और मॉइस्चरिजाशन अच्छी त्वचा के लिए बहोत महत्वपूर्ण हैं, उन्होंने कहा कि वह अपनी त्वचा को सुचारू बनाने के लिए सभी तरह की क्रीम, क्लींजर और मास्क का इस्तेमाल करती हैं।
एक नियम है जिसका वह कायदे से पालन करती है, वह है सोने से पहले अपना मेकअप उतारना। “जब मैं सोने जाती हूं, तो मैं अपना मेकअप हटा देती हूं, और फिर से अपनी स्किन को मॉइस्चराइज करती हूं और बहुत सारा पानी पीती हूं,” अभिनेत्री ने साझा किया।
सोनम कपूर ने बताया मेकअप से छिपाई हैं अपने ह्यपरपिगमेंटशन
उन्होंने यह भी कहा कि उनके चेहरे पे महीन रेखाएं और हाइपरपिग्मेंटेशन हैं जो वह मेकअप के साथ उन को छिपा देती हैं।जैसा कि वह किन उत्पादों का उपयोग करती है, सोनम ने खुलासा किया कि सही फाउंडेशन और काजल का इस्तेमाल रोज़ करती हैं। सही फॉउण्डेशनम अपने चेहरे के हिसाब से चुनना ज़रूरी होता है।
“सही फाउंडेशन, सही कंसीलर और काजल महत्वपूर्ण हैं। मुझे ब्लश और मस्कारा भी पसंद है। मुझे मेकअप में सब कुछ पसंद है,” ऐसा सोनम ने कहा।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

