निधन से कुछ समय पहले सुषमा स्वराज ने किया था यह ट्वीट, जिसे पढ़ कर भावुक हो जायेंगे आप

निधन से कुछ समय पहले

गौरतलब है कि बीती रात देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी का निधन हो गया है। अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि सुषमा जी काफी समय से बीमार चल रही थी। मगर इसके बावजूद भी वह अपना काम बखूबी से निभा रही थी। बता दे कि अपने निधन से कुछ समय पहले सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट भी किया था। हालांकि तब उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह उनके जीवन का आखिरी ट्वीट होगा। इसके इलावा अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि सुषमा स्वराज का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। दरअसल कल रात को सुषमा जी को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती करवाया गया। मगर अफ़सोस कि डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाएं। जी हां सुषमा स्वराज जी ने एम्स अस्पताल में ही अपनी आखिरी साँस ली।

निधन से कुछ समय पहले

निधन से कुछ समय पहले..

बहरहाल उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में मोदी जी को बधाई का संदेश भेजा था। अब ये तो सब को मालूम ही है कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 हट चुकी है। ऐसे में इसी कामयाबी की बधाई देने के लिए सुषमा जी ने वह ट्वीट किया था। जो अब काफी वायरल हो रहा है। बता दे कि सुषमा जी ने अपने ट्वीट में यह लिखा है कि मोदी जी ने आपने वह सपना पूरा कर दिया जो इस देश ने कई साल पहले देखा था। फ़िलहाल आप सुषमा जी का आखिरी ट्वीट यहाँ पढ़ सकते है। बता दे कि जब मोदी जी को उनके निधन की खबर मिली तो मोदी जी काफी भावुक हो गए थे।

सोनाक्षी सिन्हा को किसने किया गिरफ्तार? वीडियो हो रहा वायरल

यहाँ तक कि जब वह सुषमा जी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे तब उनके परिवार से मिलने के बाद भी उनकी ऑंखें नम थी। अब जाहिर सी बात है कि निधन से कुछ समय पहले सुषमा जी ने जो स्नेह भरा संदेश मोदी जी को भेजा था, उसे पढ़ने के बाद जब मोदी जी को यह खबर मिली कि अब सुषमा जी नहीं रही, तो उनका भावुक होना लाजिमी है। हालांकि इसमें कोई शक नहीं कि सुषमा जी बीजेपी का एक बेहद ही अहम हिस्सा थी और अब उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।

Summary
निधन से कुछ समय पहले सुषमा स्वराज ने किया था यह ट्वीट, जिसे पढ़ कर भावुक हो जायेंगे आप    Youth Express
Article Name
निधन से कुछ समय पहले सुषमा स्वराज ने किया था यह ट्वीट, जिसे पढ़ कर भावुक हो जायेंगे आप Youth Express
Description
गौरतलब है कि बीती रात देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी का निधन हो गया है। अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि सुषमा जी काफी समय से बीमार चल रही थी। मगर इसके बावजूद भी वह अपना काम बखूबी से निभा रही थी। बता दे कि अपने निधन से कुछ समय पहले सुषमा स्वराज ने एक ट्वीट भी किया था। हालांकि तब उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह उनके जीवन का आखिरी ट्वीट होगा।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER