भारतीय वायुसेना के सर्जिकल स्ट्राइक के अगले दिन जब प्रधानमंत्री जब प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञानं भवन में राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में युवाओं का उद्बबोधन करने पहुंचे तो वहां मोदी-मोदी के नारे लगने लगे l बालाकोट में एयर सर्जिकल स्ट्राइक से दश में व्याप्त उत्साह का नज़ारा विज्ञान भवन में देखने को मिला l प्रधान मंत्री ने युवाओं को राष्ट्रप्रेम डूबने और दो दिन पहले उद्घाटन किये गए वॉर मेमोरियल के दर्शन करने को कहा l प्रधानमंत्री ने भारत सरकार की योजनाओं की सफलता का श्रेय देश और देश के युवाओं को दिया l उन्होंने युवाओं से लीक से हटके सोच रखने को कहा l
देश के कोने कोने से आने वाले प्रधानमंत्री ने कहा की वो सिलेबस से इतर भी देश निर्माण के लिए कुछ काम करे l उन्होंने युवाओं को कहा की वो अपने राजयसभा के सांसदों की जवाबदेही तय करे और उनसे की राजयसभा में वर्तमान सत्र में 8 प्रतिशत से भी कम काम क्यों हुआ ?उन्होंने ने भविष्य के नेताओं को आज के देश की नीति-निर्धारण में भी हिस्सेदारी लेने को प्रेरित किया l
पीएम ने युवाओं को बोला कि युवा बहुत तेज होते हैं l उसका दिमाग फ्रेश होता है l उस पर अतीत का बोझ नहीं होता ऐसे चुनौतियों और समस्याओं से निपटने में वो अधिक सक्षम होता है l यही बातें उन्हें इनोवेटिव बनाती है l आज का युवा मल्टीटास्किंग में बहुत आगे है l इसीलिए उसे अवसर मिलना चाहिए और अवसर की समानता मिलनी चाहिए l प्रधानमंत्री ने 10 प्रतिशत के आर्थिक श्रेणी के आरक्षण की प्रासंगिकता भी समझायी और बताया की किस तरह देश के समावेशी विकास के लिए ये आवश्यक है l
प्रधानमंत्री ने इस अवसर प्रदेश के गरीब तबके के देश की अर्थव्यवस्था में योगदान को भी सराहा और बताया की देश के गरीबों ने एक लाख करोंड़ रुपये के ट्रांज़ैक्शन अभी तक जनधन खतों के माध्यम से हुए है उन्होंने भगोड़े अमीरों पे भी तंज कसते हुए युवाओं का आह्वान किया की वो देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाये रखने में योगदान करते रहे l