विश्व कप 2019 के लिए पाकिस्तान ने भी कि अपने टीम की घोषणा, आमिर और आसिफ टीम से बाहर

पाकिस्तान

30 मई 2019 से इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत और श्रीलंका के बाद पाकिस्तान ने भी अपनी क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। भारत की क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम की घोषणा बीसीसीआई ने सोमवार की की थी। वहीं श्रीलंका के टीम की घोषणा गुरुवार को श्रीलंका की क्रिकेट बोर्ड ने की। पाकिस्तान की इस टीम में मोहम्मद आमिर और आसिफ अली को टीम में जगह नहीं मिली है। मोहम्मद आमिर जहां टीम से पूरी तरह बाहर हैं। वहीं आसिफ अली की 17 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं मगर वह टीम के 15 सदस्यीय खिलाड़ियों में से पूरी तरह से बाहर हो गये हैं।

हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों मोहम्मद आमिर और आसिफ अली के पास टीम में जगह बनाने का अभी मौका है। 23 मई को पाकिस्तान अपनी निश्चित क्रिकेट टीम की घोषणा करेगा। पाकिस्तान ने अभी जिस टीम की घोषणा की है वह प्रारंभिक क्रिकेट टीम है। मोहम्मद आमिर 2017 में इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। उसके बाद मोहम्मद आमिर ने कुल 14 वनडे मैच खेले मगर उन 14 में से 9 वनडे मैचों में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। जिस कारण वह पाकिस्तान की विश्वकप क्रिकेट टीम से बाहर हो गए।

क्रिकेट विश्व कप के लिए जो टीम चुनी है वह बहुत ही संतुलित है। विश्व कप के लिए पाकिस्तान ने 3 सलामी बल्लेबाज चार मध्य क्रम के बल्लेबाजों के साथ-साथ विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में कप्तान सरफराज अहमद दो स्पिनर और पांच तेज गेंदबाजों को चुना है। इंग्लैंड की पिच पर तेज गेंदबाजों को बहुत ज्यादा मदद मिलती है।

पाकिस्तान की क्रिकेट विश्व कप की टीम इस प्रकार है-

सरफराज अहमद (कप्तान और विकेटकीपर ), बाबर अली ,आबिद अली ,फखर आजम ,इमाम उल हक, हरिस सोहेल ,मोहम्मद हफीज ,इमाद वसीम ,हसन अली, फहीम अशरफ ,शाहीन शाह अफ़रीदी, जुनैद खान ,मोहम्मद हसनैन ,शादाब खान और शोएब मलिक।

Summary
विश्व कप 2019 के लिए पाकिस्तान ने भी कि अपने टीम की घोषणा, आमिर और आसिफ टीम से बाहर
Article Name
विश्व कप 2019 के लिए पाकिस्तान ने भी कि अपने टीम की घोषणा, आमिर और आसिफ टीम से बाहर
Description
श्रीलंका के बाद पाकिस्तान ने भी अपनी क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। भारत की क्रिकेट विश्व कप के लिए टीम की घोषणा बीसीसीआई ने सोमवार की की थी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER