कहते है कि सोशल मीडिया में इतनी ताकत है कि यह किसी की भी जिंदगी को बदल कर रख सकता है। बहरहाल ये बात रानू मंडल के केस में एकदम फिट बैठती है। जी हां रानू मंडल एक प्यार का नगमा है गाना गा कर रातोरात सुपरस्टार बन गई। यहाँ तक कि उनके बाकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे है। मगर क्या आप जानते है कि रानू मंडल को सुपरस्टार जिस गाने ने बनाया है, उसके असली लेखक कौन है। वास्तव में उस गाने को किसने लिखा है और इस गाने को लिखने वाले गीतकार आज कहा है।
जिस गाने ने बनाया रानू मंडल को सुपरस्टार, कौन है उसके असली लेखक..
गौरतलब है कि इस मुद्दे की तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए गीतकार मनोज मुंतसिर जी का कहना है कि वह बहुत खुश है। वो खुश है क्यूकि रानू मंडल जी संतोष आनंद जी का लिखा हुआ गीत गा कर इतनी प्रसिद्ध हो गई। जी हां उनका कहना है कि वह रातोरात सुपरस्टार बन गई। मगर क्या कोई चैनल या सोशल मीडिया के लोग इस गीत के असली लेखक संतोष आनंद जी के बारे में भी जानता है। बता दे कि मनोज जी के इस ट्वीट को टोनी कक्क्ड़ ने भी शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि एकदम हकीकत की बात कही है मनोज जी। वैसे जो लोग नहीं जानते, उनकी जानकारी के लिए हम बता दे कि संतोष जी अब गुमनामी भरी जिंदगी व्यतीत कर रहे है।
मैं बहुत ख़ुश हूँ कि रानू मंडल जी संतोष आनंद जी का लिखा हुआ गीत, ‘ज़िंदगी और कुछ भी नहीं तेरी मेरी कहानी है’ गाकर रातों रात social media star बन गयीं। लेकिन क्या कोई Channel, कोई Music Director, कोई Santa Clause कोई Robin Hood, #SantoshAnand जी की भी ख़बर लेगा ? देखते हैं..!!! pic.twitter.com/GIgCemoyRG
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) August 26, 2019
जी हां उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके घर के छोटे मोटे खर्चे भी अब कवि सम्मेलन के द्वारा निकल रहे है। इसके इलावा जब उनसे पूछा गया कि आपका गीत गा कर रानू मंडल जी इतनी प्रसिद्ध हो गई, तो उन्होंने कहा कि उनके पास एक स्मार्टफोन तक नहीं, कि वह उनका गाना सुन पाएं। बता दे कि बेटे की मौत के बाद संतोष जी बस किसी तरह अपनी जिंदगी जी रहे है। हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि रानू मंडल को जिस गाने ने बनाया है, वह संतोष जी द्वारा ही लिखा गया है। “दोस्तों आप इस गीत के लेखक के बारे में क्या कहना चाहेंगे, अपनी राय हमारे साथ शेयर जरूर कीजियेगा।”


