एकदिवसीय मैचों में तीन दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा के नाम हैं ये खास रिकॉर्ड

रोहित शर्मा

आज भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर और हिटमैन के नाम से मशहूर क्रिकेटर रोहित शर्मा का 32वां जन्मदिन है। कहा जाता है कि रोहित शर्मा दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम पर एकदिवसीय मैच में तीन दोहरा शतक दर्ज हैं। साथ ही साथ एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज है। रोहित भारत की ओर से क्रिकेट के तीनों फॉरमेट में सेंचुरी मारने वाले एलीट क्लब के मेंबर हैं जो कि भारत के लिए उनके अतिरिक्त केएल राहुल और सुरेश रैना ही ऐसा कर सके हैं। श्रीलंका के खिलाफ सन् 2014 में रोहित ने 264 रनों की पारी खेली थी, जो कि आजतक वनडे क्रिकेट इतिहास में एक रिकॉर्ड है। इस मैच में रोहित शर्मा ने 173 गेंदों पर 33 चौके और 9 छक्के जड़े थे।

आपको बता दें कि वनडे इंटरेनशनल में बल्लेबाजों ने सात बार दोहरा शतक जड़े हैं, लेकिन उनमें से तीन बार तो रोहित ने अकेले ही यह कारनामा किया है। उन बल्लेबाजों की शृंखला में रोहित शर्मा के अलावा सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल औैर मार्टिन गप्टिल एक-एक बार दोहरा शतक जड़ चुके हैं। रोहित शर्मा ने एकदिवसीय मैच में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है। यह रिकॉर्ड उन्होने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की पारी के दौरान 16 छक्के जड़ कर बनाए थे। वो अलग बात है कि इतने ही छक्के क्रिस गेल ने 215 रनों की पारी खेलते हुए बनाई थी।

रोहित ने एकदिवसीय मैचों में एक पारी में सर्वाधिक चौके लगाने का विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है। यह रिकॉर्ड कोलकाता में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की पारी के दौरान 33 चौकों के साथ बनाया था। इतना ही नहीं रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों पर टी-20 मैच में शतक जड़ा था। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने टी-20 मैचों में चार शतक लगा चुके हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने 10 में से 8 एकदिवसीय मैच जीते हैं साथ ही साथ उन्होंने 15 टी-20 मैचों में से 12 मैच जीते हैं। इतना ही नहीं टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन विश्व क्रिकेट में वह दूसरे स्थान पर हैं।

Summary
एकदिवसीय मैचों में दो दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा के नाम हैं ये खास रिकॉर्ड
Article Name
एकदिवसीय मैचों में दो दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा के नाम हैं ये खास रिकॉर्ड
Description
एकदिवसीय मैच में तीन दोहरा शतक दर्ज हैं। साथ ही साथ एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे लंबी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER