हिना खान ने न केवल विभिन्न शो में अपने प्रदर्शन से, बल्कि अपने फैशन सेंस के कारण भी कई दिल जीते हैं। कसौटी ज़िन्दगी की फेम हिना खान टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। हिना को अक्सर इंस्टाग्राम पर खुद को फ्लॉन्ट करते हुए देखा जाता है, चाहे वो वेकेशन की तस्वीरें हों या उनके जिम के आउटफिट्स की। अभिनेत्री हिना खान अपने शानदार लुक और अद्भुत फैशन स्टेटमेंट के साथ सभी की पसंदीदा बन गई है। हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी माँ द्वारा गिफ्ट की गई एक खूबसूरत कश्मीरी जैकेट में खुद की कुछ तस्वीरें साझा कीं।
माँ द्वारा गिफ्ट की गयी जैकेट की तस्वीरें यहाँ देखें
आज, हिना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक सुंदर हाथ की कढ़ाई वाली जैकेट में खुद की तस्वीरों की श्रृंखला साझा की। अद्भुत रूप में वो इस जैकेट को पेहेन कर बहुत हसीन दिख रही थी। उसके कैप्शन के अनुसार, ये प्यारा पीला जैकेट मेरी मां ने उपहार में दिया है। उसने आगे लिखा, “हाउज़ माई हैंड कशीदाकारी कश्मीरी लॉन्ग जैकेट (माँ का तोहफ़ा)।” वह अपनी सुंदर तस्वीरों के साथ प्रशंसकों को अपडेट करने में कभी विफल नहीं होती हैं।
काम के मोर्चे पर, हिना खान को आखिरी बार कसौटी ज़िन्दगी की 2 में छोटे पर्दे पर देखा गया था और वह जल्द ही ‘लाइन्स’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। अभिनेत्री को एक युवा मुस्लिम लड़की की भूमिका में देखा जाएगा जो नियंत्रण रेखा के पास रहती है। 1999 का कारगिल युद्ध फिल्म की पृष्ठभूमि है और अनुभवी अभिनेत्री फरीदा जलाल भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा, उसने कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में हाल ही में अपनी शुरुआत में रेड कार्पेट पर धूम मचाई।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर




