जी हां , आपने बिल्कुल सही पढ़ा इस आईपीएल स्टार ने टी-20 मैच में शतक के साथ चटकाया 8 विकेट । दरअसल मैं बात कर रहा हूँ आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स से खेलने वाले हरफनमौला खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम की जिन्होंने अपनी हरफनमौला अंदाज़ से सब को बता दिया है की वो टीम इंडिया के भविष्य के लिए एक बेहतरीन खिलाड़ी हो सकते हैं।
बात दरअसल यह है की कर्नाटक मैं कर्नाटक प्रीमियर लीग 2019 की मैच खेली जा रही है । बेल्लारी तुस्कर्स की ओर से खलते हुए कृष्णप्पा गौतम ने अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते बेल्लारी तुस्कर्स को एकतरफा मैच में शिवमोग्गा लायंस के खिलाफ 70 रन से जीत दिलाई । जहां पर बेल्लारी तुस्कर्स पहले खेलते हुए बारिश से बाधित मैच में 17 ओवर्स में 203 रन बनाये जिसमे कृष्णप्पा गौतम ने 56 बॉल मैं 134 रन की शानदार पारी खेली जिसमे 13 गगनचुम्बी 6 और 7 चौके शामिल रही। बात यहीं नही थमी जब शिवमोग्गा लायंस की टीम बल्लेबाज़ी करने आयी तो कृष्णप्पा गौतम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 4 ओवर मैं 15 रन देकर 8 विकेट चटकाये जो की टी-20 क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बोलिंग फिगर हो चुका है ।
कृष्णप्पा गौतम का शानदार प्रदर्शन
कृष्णप्पा गौतम का इस शानदार प्रदर्शन से बेल्लारी तुस्कर्स की पॉइंट्स टेबल में स्थिति काफी मजबूत हो चुकी है । इस हरफनमौला प्रदर्शन के बाद गौतम को तो शुभकामनाएं की ढेर लगने वाली है वैसे भी क्रिकेट की फेमस वेबसाइट या वेबपोर्टल ने अपने ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा की ” आईपीएल स्टार कृष्णप्पा गौतम ने अपने शानदार हरफनमौला खेल की बदौलत कर्नाटक प्रीमियर लीग को जगमगा दिया ।
गौतम की इस शानदार प्रदर्शन के बाद यह कहना गलत न होगा की वो टीम इंडिया की जर्सी में जल्द ही नज़र आ सकते हैं। वैसे भी अब गौतम को इंडिया ए से खलने का लगातार मौका मिल रहा है और वो वहां भी अपना शानदार प्रदर्शन देते आ रहे हैं। हाल ही में समाप्त हुए इंडिया ए की वेस्टइंडीज टूर पर भी उन्होंने ने अपने शानदार खेल से सेलेक्टर्स को प्रभावित किया था और वो टीम इंडिया में आने के लिए टीम इंडिया की दरवाजें खटखटा रहे हैं।
हम तो बस यह उम्मीद करेंगे की कृष्णप्पा गौतम अपनी इस तरह की शानदार खेल जारी रखें और भारत टीम में शामिल होकर भारतीय क्रिकेट टीम का भी नाम रौशन करें ।
