गूगल ने नया स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है| अपने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेस के दौरान नए रेंज के दो पिक्सल स्मार्टफोन को लॉन्च किया है | गूगल के इन फोन के नाम पिक्सल 3a और Pixel 3a XL है| खास बात तो ये है कि दोनों फोन को बजट रेंज वाले फ्लैगशिप मॉडल में डाला गया है| इससे पहले फोन को लेकर ये वादा किया गया था कि दोनों फोन के स्पेक्स और कैमरे को ठीक पिक्सल 3 और पिक्सल 3XL की तरह ही रखा जाएगा|
पिक्सल 3a और Pixel 3a XL को ठीक आईफोन के XR की तरह लॉन्च किया गया है| फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है जो बड़ी बैटरी के साथ आता है|
फोन की कीमत
फोन को वाइट, ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा| वाइट और ब्लैक कलर वाले वेरिएंट की कीमत 39,999 रूपये और 44,999 रूपये है|
Pixel 3a और Pixel 3a XL के फीचर्स?
दोनों फोन के फीचर्स एक जैसे ही है. दोनों 2GHz ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 670 प्रोसेसर पर काम करते हैं जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं| हालांकि दनों में माइक्रो एसडी कार्ड का सपोर्ट नहीं दिया गया है| फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 9 पाई पर काम करते हैं. वहीं फोन में एंड्रॉयड का अगला वर्जन यानी की एंड्रॉयड Q को इस साल के अंत तक दिया जाएगा|
Pixel 3a 5.6 इंच के FHD+ gOLED डिस्प्ले के साथ आता है| फोन बिना किसी नॉच के साथ आता है| स्क्रीन पर ड्रैगनट्रायल ग्लास का प्रोटेक्शन है| पिक्सल 3a में 3000mAh की बैटरी दी गई है तो वहीं Pixel 3a XL में 3700mAh| दोनों फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं| वहीं Pixel 3a XL में भी यही डिस्प्ले रेजॉल्यूशन है| बस फोन 6 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है| फोन में यूएसबी टाइप सी पॉवर एडैप्टर दिया गया है जो यूएसबी टाइप सी पॉवर केबल के साथ आता है. फोन में इयरफोन के साथ पेन ड्राइव को भी कनेक्ट किया जा सकता है|
कैमरे के मामले में दोनों फोन में सिंगल लेंस 12.2 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल सेंसर दिया गया है. वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है|
टेक्नोलॉजी से जुडी ऐसी ही लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.
Summary
Article Name
Google का Pixel 3a, Pixel 3a XL लॉन्च हुआ, जानिए डिटेल्स-Youth Express
Description
गूगल ने नया स्मार्टफोन मार्केट में उतारा है| गूगल के इन फोन के नाम पिक्सल 3a और Pixel 3a XL है| इसे ठीक आईफोन के XR की तरह लॉन्च किया गया है|
Author
Vasundhara Singh
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo
