आज के समय में हर लड़की और महिला ग्लोइंग और सुंदर चेहरा चाहती हैं। जिसके लिए वह बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स यूज करती हैं। जिसमें बहुत सारा केमिकल भी होता है। जो हमारे चेहरे के नेचुरल ग्लो को धीरे-धीरे करके खत्म कर देता है। बहुत सारे ऐसे ब्यूटी प्रोडक्ट हैं जिन्हें हम यूज करके चेहरे पर एक्स्ट्राग्लो ला सकते हैं। लेकिन यह ग्लो हमेशा के लिए बरकरार नहीं रहेगा। बल्कि यह हमारे चेहरे को खराब कर देगा लेकिन हम घर में मौजूद कुछ चीजों का यूज़ करके घरेलू उपायों के जरिए बिना किसी साइड इफेक्ट के चेहरे की रंगत को निखार सकते हैं। साथ ही साथ चेहरे की प्राकृतिक ग्लोइंग को बरकरार रख सकते हैं।
घरेलू उपायों के जरिए घर पर बने कुछ फ्रूट फेस पैक
1. पके हुए पपीते के पल्प को निकाल कर उसमें थोड़ा सा शहद मिला लें। इन दोनों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाकर सूखने तक छोड़ दें। थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो लें। यह पैक भी चेहरे के लिए लाभदायक है।
2. रूखी त्वचा वालों के लिए गाजर का फेस पैक लाभदायक होता है।गाजर के रस में एक या दो चम्मच शहद मिलाकर पूरे चेहरे पर 20 से 25 मिनट के लिए लगाएं। इससे चेहरे का रूखापन दूर होता है और त्वचा मुलायम होती है।
3. आधे पके केले में थोड़ी सी शक्कर मिक्स करके इसे स्क्रब की तरह यूज करने से भी चेहरे की रंगत बढ़ती है। यह स्क्रब चेहरे की गंदगी को साफ करता है और चेहरे का ग्लो बढ़ाता है।
दही के बने फेस पैक से निखारे त्वचा
दही सिर्फ स्वास्थ्य के लिए ही नहीं चेहरे को निखारने के लिए भी अत्यंत उपयोगी है। दही कई पोषक तत्वों से भरपूर है। त्वचा को साफ रखने के लिए दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाकर 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें उसके बाद इसे ठंडे पानी से धुल लें। ऐसा प्रतिदिन करने से हमारे चेहरे का निखार बढ़ने लगेगा।

