जैसा की हम सब जानते हैं अंडे के सेवन से हमारे शरीर को कई तरह के लाभ होते हैं। अंडा एक ऐसा भोजन है जिसमे उच्च मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए अक्सर डॉक्टर भी हमे अंडा खाने की सलाह देते हैं। अतीत में हम अंडे की जर्दी में बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल होने की वजह से अंडो को खाने से बचते थे। हालांकि, अब इस तरह की विचारधारा बदल चुकी है।लेकिन क्या आप जानते हैं अंडा शुगर के मरीज़ो के लिए भी लाभदायक है अगर इसको माध्यम मात्रा में खाया जाए तो।
शुगर के मरीज़ों के लिए कैसे असरदार है अंडा
अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ डायबिटीज में कहा गया है कि अंडे मधुमेह वाले लोगों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प हैं। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्कोर होने के कारण किसी भी व्यक्ति के रक्त शर्करा के स्तर पर इसका प्रभाव नहीं पड़ता है।
अंडे की जर्दी में मौजूद कोलेस्ट्रॉल के बारे में हम में से बहुत से ऐसे लोग है जो हमेशा चिंतित रहते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि मध्यम मात्रा में अंडे खाने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर प्रभावित नहीं होता है। कोलेस्ट्रॉल में अगर वृद्धि होती है तब हृदय रोग का खतरा हो सकता है और यही बात बहुत से लोगों को परेशान करती है।
‘डायबिटीज’ के मरीजों के लिए ये हर्ब है ‘रामबाण’
अंडे खाने के फायदे
अंडा पोटेशियम का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो तंत्रिका और मांसपेशियों के स्वास्थ्य का समर्थन करता है। यह सोडियम के स्तर को संतुलित करता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। अंडे में ल्यूटिन और कोलीन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। ल्यूटिन आपको बीमारी से बचाता है और कोलीन मस्तिष्क के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
गर्मियों में ये खानपान रहेगा तो बीमारियां आपसे दूर रहेंगी
क्या शुगर के मरीज़ो के लिए अंडा खाना चाहिए?
अंडे के मिथ को सही तरह से बताने के बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचें हैं के आहार कोलेस्ट्रॉल आपके रक्त के स्तर को प्रभावित नहीं करता है, तो इसलिए शुगर के मरीज़ो के लिए एकदम बिलकुल सही भोजन है। आप अंडे को बेहिचक खा सकते हैं। उन्हें इससे कोई नुक्सान नहीं पहुंचेगा। बस खान पान के साथ सतह अपनी जीवनशैली को भी सुधारें और एक्सरसाइज करना बिलकुल न भूलें।
तो हम अब इस निष्कर्ष पे पहुंचे हैं अगर आप को शुगर है भी तो आप अंडे का सेवन ज़रूर कर सकते हैं , लेकिन अधिक मात्रा में नहीं। मधुमेह वाले व्यक्ति को प्रतिदिन 200mg से अधिक कोलेस्ट्रॉल का सेवन नहीं करना चाहिए।


