अभिनेता आमिर खान का यह लुक देखकर आप भी रह जाएंगे दंग… !

आमिर खान

अभिनेता आमिर खान यूं तो अपने फैंस को लुभाने के लिए नए-नए अवतार खुद पर आजमाते रहते हैं और अपने दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। इस बार भी आमिर खान ने एक ऐसा लुक खुद पर आजमाया है जिसको देखने के बाद खुद उनके फ्रेंड्स भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। दरअसल इस बार आमिर खान ने 80 साल के बुजुर्ग किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। यह किसी फिल्म का नहीं बल्कि यह एक टेलीविजन ऐड का है।

अभिनेता आमिर खान ने अपने इस 80 साल के बुजुर्ग का किरदार निभाने के लिए और अपने आप को इस उम्र का दिखाने के लिए भी कड़ी मेहनत की है। आमिर खान ने इस लुक को निभाने के लिए कम से कम 3:00 से 3:30 घंटे लगे और तब जाकर वहां 80 साल के बुजुर्ग दिखने में कमियाब रहे। अभिनेता आमिर ने कुछ दिन पहले ही अपने ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा था कि “कमिंग सून…आपके फोन पर”। इस पोस्ट पर आमिर के बालों को मेकअप से सफ़ेद करते हुए और उनको बुढ़ा दिखने के लिए मेकओवर किया जा रहा था। इस पोस्ट के बाद सब यही अनुमान लगा रहे थे कि आमिर अपनी आने वाली फिल्म “लाला सिंह चड्ढा” के लिए तैयारी कर रहे और इस फिल्म में उनका यही लुक होगा। लेकिन, आपको बता दें किजानकारी के लिए बता दें कि आमिर खान ने जो वीडियो शेयर किया था वो मोबाइल पे ऐप का सिर्फ एक विज्ञापन है।

 

अपलोड किए गए इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि अभिनेता आमिर खान ने इस लुक के लिए कितनी मेहनत की है। उनके बालों को कैसे सफेद बालों में बदला जा रहा है। साथ ही कैसे उनके नकली पेट लगाया जाता है, जिससे की वे मोटे नजर आएं। कुछ ही पलों में कैसे वे एक हस्मुख से दादा के रूप में सामने आ जाते हैं। अब यह देखना बेहद ही दिलचस्प होने वाला है कि इस ऐड में आमिर खान कैसे स्क्रीन पर देखिंगे और क्या उनके फैंस उनको इस किरदार में पहचान पाएंगे !!

 

मनोरंजन से जुड़ी हुई ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
अभिनेता आमिर खान का यह लुक देखकर आप भी रह जाएंगे दंग - Youth Express
Article Name
अभिनेता आमिर खान का यह लुक देखकर आप भी रह जाएंगे दंग - Youth Express
Description
अपने दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। इस बार भी आमिर खान ने एक ऐसा लुक खुद पर आजमाया है जिसको देखने के बाद खुद उनके फ्रेंड्स भी उन्हें पहचान नहीं पाएंगे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER