देश में अक्सर कई तरह के विचित्र सड़क हादसे होते रहते हैं। यह सड़क हादसे उन लोगों की लापरवाही के चलते होते हैं जो लोग वाहन चलाते रहते हैं। अक्सर लोगों के ध्यान ना देने के कारण गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो जाया करती हैं। जिसकी वजह से लोगों की मृत्यु हो जाती है। हाल ही में एक्सप्रेस हाईवे पर एक विचित्र घटना सामने आई है। एक्सप्रेस हाईवे पर बाइक से जा रहे पति पत्नी की बाइक में 4 किलोमीटर तक आग लगी रही और पति पत्नी को खबर ही नहीं थी।
दरअसल इटावा के पास एक्सप्रेस हाईवे पर एक बाइक से पति-पत्नी जा रहे थे और साथ में उनका छोटा बच्चा भी था। बाइक में अचानक आग लग गई। जिस पर बाइक पर सवार दंपति ने कोई ध्यान नहीं दिया एक्सप्रेस हाईवे पर खड़ी पुलिस की गाड़ी ने लगी आग पर ध्यान दिया और उन्होंने दंपति को आवाज दी। मगर पति पत्नी ने आवाज नहीं सुनी। इसके बाद अनहोनी की आशंका से पुलिस ने अपनी कार से दंपति का पीछा किया और 4 किलोमीटर बाद जाकर उन्होंने पति पत्नी को रुकवाया और पत्नी तथा बच्चे को सुरक्षित जगह ले जाकर बाइक में लगी हुई आग बुझाई गई। इस तरह पुलिस की सतर्कता की वजह से 3 लोगों की जान सुरक्षित बच गई।
माना जा रहा है कि बाइक पर टंगे पिछले दो बैगों की रगड़ की वजह से बाइक में आग लग गई थी। गनीमत यह रही कि पुलिस ने ध्यान दिया और समय रहते ही बाइक में लगी आग को बुझा लिया गया। ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है कि बाइक में इस तरह की भीषण आग लग गई हो। अगर यह आग पेट्रोल टंकी तक पहुंच जाती है या फिर बाइक का कोई हिस्सा ब्लास्ट कर जाता तो भीषण दुर्घटना हो सकती थी।
इसीलिए बाइक को चलाते वक्त सावधान रहें अन्यथा आप भी भीषण दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। सावधानी हटी तो दुर्घटना घट सकती है।

