इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड में सिंगर के रूप में डेब्यू करने के बाद रानू मंडल काफी प्रसिद्ध हो चुकी है। तो ऐसे में अब उनके बारे में बॉलीवुड के सेलेब्रिटीज का बात करना लाजिमी है। बता दे कि हाल ही में लता मंगेशकर जी ने रानू मंडल को एक सलाह दी थी। इसके इलावा उन्होंने रानू मंडल के बारे में कुछ बातें भी कही थी। बहरहाल अब लगता है कि ये बातें लोगो को काफी चुभ रही है। गौरतलब है कि रानू मंडल, लता जी का गाना गा कर एकदम से काफी प्रसिद्ध हो गई। तो ऐसे में लता जी ने जो बात कही है, वो लोगो को काफी हद तक उनके मतलबी होने का एहसास करवा रही है।
रानू मंडल के बारे में लता मंगेशकर के तीखे बोल..
बता दे कि लता जी ने रानू का गाना सुनने के बाद ये कहा था कि इंसान को किसी की नकल नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि नकल करने वाला इंसान ज्यादा समय तक सफल नहीं रह पाता। यही वजह है कि लोगो ने सोशल मीडिया पर लता जी को लेकर काफी कुछ लिखा है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो रानू मंडल की प्रसिद्धि इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि लोग उनके लिए लता जी को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे है।
https://twitter.com/Apurvasrani/status/1169090789558951936
बता दे कि सोशल मीडिया पर एक यूजर का कहना है कि लता जी इस बात को विनम्र तरीके से भी कह सकती थी। मगर उन्होंने अपनी बात इतने बुरे तरीके से कही कि इससे उनकी नकारात्मक सोच सब के सामने जाहिर होती है। फ़िलहाल तो लता मंगेशकर जी ने रानू मंडल के बारे में जो कुछ भी कहा वो लोगो को पसंद नहीं आ रहा। मगर फिर भी आप लोगो के कमेंट्स यहाँ देख सकते है। “वैसे दोस्तों आपको क्या लगता है कि लता जी ने जो कहा और जिस तरीके से कहा, क्या वो सही है।”


