ऐसा रोबोट जिसे मिली है अपने देश की नागरिकता

रोबोट

रोबोट

एक रोबोट जो महिला अधिकारों के लिए काम करती है। अपने देश की अर्थव्यवस्था सुधारने के तरीके ढूंढती है। इसका नाम है सोफिया। सोफिया दुनिया की पहली ऐसी महिला रोबोट है जिसे किसी देश ने अपनी नागरिकता दी है।

सऊदी अरब का नाम ऐसे देशों में शुमार हैं जहां महिलाओं को अपेक्षाकृत कम अधिकार प्राप्त हैं। इसके बावजूद सऊदी अरब ने सोफिया को अपने देश की नागरिता दी है। बीते 25 अक्टूबर को सऊदी अरब ने जब सोफिया को नागरिकता दी तो इसकी जमकर आलोचना हुई। लेकिन अब सोफिया लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने लगी है। महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए सोफिया आवाज उठा रही है। इसके अलावा सऊदी अरब की अर्थव्यस्था को तेजी देने के लिए भी सोफिया मदद कर रही है। इस रोबोट की खास बात है कि यह बात करती है और अपनी राय भी लोगों को बताती है। सऊदी इस महिला रोबोट के जरिए दुनियाभर में अपनी ईमेज चमकाना चाहता है। अपने वहां इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और पर्यटन व्यवसाय को मजबूत करने के लिए सोफिया की मदद ले रहा है। सोफिया को हैन्सन रोबोटिक्स के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेवलपर डेविड हेन्सन ने बनाया है। डेविड कहते हैं कि सोफिया अभी शुरुवाती स्टेज में है, आने वाले समय में इसमें कई और विकास दिखाई देंगे।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER