हितेश पंत (नई दिल्ली)
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने से पहले बोर्ड ने छात्रों को बड़ी खुशखबरी दी है। सीबीएसई में अब 10वीं बोर्ड के छात्रों के लिए पासिंग मार्क्स में बदलाव किए गए हैं। अब 10वीं बोर्ड में किसी विषय में पास होने के लिए छात्रों को इंटरनल असेस्मेंट और थ्योरी दोनों में मिलाकर 33 फीसदी नंबर लाने होंगे।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं से पहले बोर्ड में पासिंग मार्क्स पैटर्न में बदलाव किए हैं। 10वीं के छात्रों को पास होने के लिए अभी तक इंटरनल असेस्मेंट और थ्योरी एग्जाम दोनों में अलग-अलग 33 फीसदी नंबर लाने होते थे।
ऩए नियम के मुताबिक अब छात्रों को पास होने के लिए इंटरनल असेस्मेंट और थ्योरी दोनों में मिलाकर 33 फीसदी नंबर लाने होंगे। एक विषय में 20 फीसदी नंबर इंटरनल असेस्मेंट और 80 फीसदी नंबर थ्योरी के निर्धारित हैं। दोनों में मिलाकर 33 फीसदी नंबर लाने वाला ये नियम छात्रों के लिए बहुत राहत भरा कदम है।
नोटिफिकेशन के अनुसार पासिंग मार्क्स वाला नया नियम वॉकेशनल सब्जेक्ट पर लागू नहीं है। वॉकेशनल विषय में इंटरनल असेस्मेंट के लिए 50 फीसदी नंबर निर्धारित हैं। बोर्ड परीक्षा से पहले ये नया नियम आने से छात्रों में खुशी का महौल है।
