वेब सीरीज के आ रहे नए पार्ट, जानिये कब होगी रिलीज, पढ़िये

वेब सीरीज के आ रहे नए पार्ट, जानिये कब होगी रिलीज, पढ़िये

जैसा कि हम सभी जानते है कि नई फिल्में हो या फिर वेब सीरीज, आजकल लोग घर में बैठकर देखना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि इस साल कई ब्लॉकबस्टर सीरीज के सीक्वल रिलीज होने जा रहे हैं। जो आपको एंटरटेनमेंट का डबल डोज देगा।

पंचायत सीजन 3

जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव और नीना गुप्ता स्टारर पंचायत सीजन 3 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दीपक कुमार मिश्रा द्वारा निर्देशित ‘पंचायत सीजन 3’ 26 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है,

मिर्जापुर सीजन 3मिर्जापुर का प्रीमियर अमेजन प्राइम वीडियो पर मार्च 2024 के आखिरी सप्ताह में होगा। हालांकि, आधिकारिक रिलीज की तारीख की अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन चर्चा है कि सभी फिल्मिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन पूरा हो चुका है पंकज त्रिपाठी चतुर कालीन भैया के रूप में वापस आ गए हैं, अली फज़ल बदला लेने के लिए प्रतिबद्ध गुड्डू पंडित के रूप में लौट आए हैं, और श्वेता त्रिपाठी शर्मा ने मजबूत गजगामिनी गोलू गुप्ता के रूप में अपनी भूमिका दोहराई है।

आश्रम सीजन 4सीरीज के स्टार बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक टीजर ट्रेलर जारी किया। जो आने वाले समय का संकेत दे रहा है। सीजन 4 की कहानी बाबा निराला के कानून के साथ टकराव और पम्मी के साथ उनके रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमने की उम्मीद है। ये सीरीज साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER