आपको बता दें कि टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 17वें सीजन का फिनाले जोरशोर से हुआ। टॉप-2 में मुनव्वर फारूकी एवं अभिषेक कुमार पहुंचे। मगर जीत स्टैंड-अप कॉमेडियन की हुई। सलमान खान ने मुनव्वर के हाथ को उठा कर उनका नाम लिया। ये पल देखने लायक था। मुनव्वर ने बिग बॉस 17 के जीत की ट्रॉफी अपने नाम की। उन्हें 50 लाख की प्राइज मनी, बिग बॉस 17 की थीम (दिल, दिमाग और दम) पर बेस्ड एक बेहतरीन ट्रॉफी एवं एक चमचमाती Hyundai Creta कार दी गई।
खास बात
मुनव्वर ने घर के अंदर सही मायने अपना दिल, दिमाग और दम सब लगा दिया। उनका शुरुआती सफर शानदार रहा। उनकी मनारा चोपड़ा, रिंकू और जिग्ना से दोस्ती बहुत चर्चे में रही। उतना ही इस दोस्ती के जरण हुए झगड़े भी रहे। मनारा से उनकी दोस्ती पर सवाल भी उठे। ये सबकुछ अच्छा जा रहा था, मगर फिर उनके दिल पर आघात लगने की बारी आई। उन्होंने शो पर रिवील किया कि उनका तलाक हो चुका है और एक बेटा भी है। साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी के बारे में बताया। शायद मुनव्वर इन बातों से जनता और मनारा की सिम्पैथी गेन करना चाह रहे थे, मगर बिग बॉस ने ऐसा दांव खेला कि सब गुड़-गोबर हो गया।
जमकर हुए ट्रोल
वही, नेशनल टीवी पर लगे सब आरोपों से टूट चुके मुनव्वर के पास सिर्फ सॉरी बोलने के अतिरिक्त कुछ नहीं रह गया था। वो फूटफूट कर रोते नजर आए। शो पर अक्सर वो अपनी गलती की माफी मांगते नजर आए। वहीं आयशा से माफ कर देने की भी अपील करते भी नजर आए। इस पूरे सफर के चलते प्रशंसक जहां मुनव्वर के साथ खड़े रहे, वहीं लाखों लोगों ने उन्हें चीटर कहकर टॉन्ट किया। वो जमकर ट्रोल हुए। लेकिन शायद ये मुनव्वर के प्रशंसकों के प्यार का ही नतीजा है कि वो टॉप प्रतियोगियों में शुमार रहे और बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।