भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के एक खुशखबरी है। रेलवे जल्द असिस्टेंट स्टेशन मास्टर पद पर भर्ती करने जा रहा है। खास बात ये है कि रेलवे ने इस बार करीब 50 हजार पदों को भरने के लिए प्रस्ताव भेजा है। रिपोर्ट के अनुसार इस महीने ही इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
रेलवे में लंबे समय से खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है। इस बार रेलवे भर्ती बोर्ड करीब 50 हजार पदों पर नई भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। इसमें अधिकांश पद असिस्टेंट स्टेशन मास्टर के हैं। असिस्टेंट स्टेशन मास्टर पद के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन होना जरूरी है और उम्र 18 से 32 साल के बीच होनी चाहिए। रेलवे ने इन पदों के लिए अभी नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है। लेकिन जानकारी के अनुसार इस महीने के अंत तक इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अगर आप भी इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.indianrailways.gov.in को देखते रहिए। इससे संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए आप www.YouthExpress.in को फोलो कीजिए। नोटिफिकेशन जारी होते ही हम वेबसाइट और फेसबुक पेज से आपको सूचित करेंगे।
