ये हैं 30 साल से कम उम्र के सबसे अमीर भारतीय

फोर्ब्स इंडिया ने देश के 30 ऐसे प्रतिभावान लोगों की सूची जारी की है, जिनकी सफलता में उम्र आड़े नहीं आयी। फोर्ब्स इंडिया 30 अंडर 30 की नई लिस्ट में उन लोगों का नाम शामिल किया गया है जिन्होंने मेहनत और लगन के दम पर अपने क्षेत्र में बेहतर मुकाम हासिल किया है और कम उम्र के सबसे अमीर लोगों में शामिल हुए।
फोर्ब्स इंडिया के 30 अंडर 30 के पांच साल पूरे होने के साथ इस लिस्ट में शामिल होने के लिए प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई है। 30 लोगों की इस लिस्ट में मनोरंजन, कला, इंजीनियरिंग, विज्ञान, शिक्षा, संगीत, खेल, फैशन और अन्य क्षेत्रों से जुड़े ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जिनकी उम्र 30 साल से कम है।
बॉलीवुड के 3 सेलिब्रिटीज को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। जिसमें टॉयलेट एक प्रेम कथा की भूमि पेडनेकर के अलावा अभिनेता विकी कौशल और मिथिला पारकर शामिल हैं। इसके अलावा सूची में गौरव मुंजाल, हिमेश सिंह, रंजन बारडोली, रोहित सुब्रमण्यम, क्षितिज मारवा, हरमनप्रीत कौर, जसप्रीत बुमराह जैसे लोगों को भी जगह मिली है।
लंबी रिसर्च के बाद फोर्ब्स इंडिया ने ये लिस्ट तैयार की है। तीन चरणों की इस प्रक्रिया में सबसे पहले विभिन्न कैटेगरी से जुड़े लोगों का इंटरव्यू और मीडिया कवरेज को देखा गया। इसके बाद फोर्ब्स ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के नॉमिनेशन्स बुलाए। उसके बाद सोशल मीडिया से प्रतिक्रिया लेना शुरु किया। इस प्रक्रिया में 15 कैटेगरी के 300 लोगों की सूची तैयार हुई। इसके बाद फोर्ब्स ने सब्जैक्ट्स एक्सपर्ट्स साथ 30 लोगों की फाइनल सूची बनाई।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER