हितेश पंत (नई दिल्ली): धर्म के नाम पर देश और समाज को तोड़ने वाली खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं। अपने नीजि हित के लिए लोग धर्म के नाम पर दंगे भड़काने से भी नहीं हिचकते हैं। लेकिन इस बार हम आपके लिए ऐसी खबर लाएं हैं, जिसे पढ़कर हर शांतप्रिय व्यक्ति के चहरे पर मुस्कान बिखर जाएगी। हम बात कर रहे हैं रामायण के उर्दू अनुवाद की।
एक मुस्लिम महिला ने सांप्रदायिक सद्भाव का उदाहरण पेश करते हुए हिंदू धर्म ग्रंथ रामायण का उर्दू में अनुवाद किया है। कानपुर के प्रेमनगर की रहने वाली डॉ माहे तालत सिद्दीकी भगवान राम को अपना आदर्श मानती हैं। उनका कहना है कि जब राम और अल्लाह एक दूसरे के दुश्मन नहीं तो हम मनुष्य क्यों दुश्मनी रखें।
उर्दू में अनुवाद करने वाली माहे तहत सिद्दीकी का कहना है कि अन्य धार्मिक ग्रन्थों की तरह रामायण भी प्यार और भाईचारे का संदेश देती है। रामायण में प्रेम और सौहार्द का बड़ा उदाहरण है। मुस्लिम समुदाय के लोग भी रामायण की अच्छी बाते जाने इसके लिए उर्दू में अनुवाद किया गया है।
रामायण को उर्दू में अनुवाद करने के बाद माहे सिद्दीकी को मानसिक शांति और संतुष्टि का एहसास हो रहा है। वे कहती हैं कि जो लोग संस्कृत या हिंदी नहीं जानते और सिर्फ उर्दू समझ सकते हैं, उन लोगों के लिए मैंने रामायण को उर्दू में अनुवाद किया है। उन्होंने बताया की अनुवाद के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि उसके भावार्थ से छेड़छाड़ न हो।
डॉ माहे तहत सिद्दीकी ने हिंदी साहित्य में पीएचडी की है। उनके पिता एक व्यसायी हैं और माता हलीमा मुस्लिम डिग्री कॉलेज में उर्दू की एचओडी हैं। उनका छोटा भाई सिंगापुर में पढ़ाई कर रहा है। रामायण का उर्दू अनुवाद में माहे सिद्दीकी को डेढ़ साल का समय लगा।
Great items from you, man. I’ve bear in mind your stuff previous
to and you’re simply extremepy fantastic. I really like what you’ve obtained
right here, certainly like what you’re stating and the best way during which you
say it. You’re making it entertaining and you conrinue to care forr to stay it sensible.
I can’t wait to learn much more from you. This is actually a terrific weeb site. http://nl4.us/bqfI2Dqs
I just like the helpful info you supply for your articles.
I’ll bookmark your blog and check once more right here regularly.
I’m fairly sure I will be informed many new stuff proper here!
Best of luck for the following!