मीलों दूर समुद्र की ऊंची लहरों के बीच लहराया तिरंगा

देश की बेटियों ने एक बार फिर दुनिया में नाम रोशन किया है। इंडियन नेवी की जांबाज बेटियां बेहद कठिन समुद्री मार्ग केप हॉर्न को पार कर आगे बढ़ गई हैं। ये महिलाएं पिछले साल सितंबर में एक छोटी बोट में दुनिया के सफर पर निकली हैं।

इंडियन नेवी की 6 महिलाओं का दल आईएनएसवी तारिणी में सवार होकर पूरी दुनिया का सफर कर रहा है। इस दल ने शुक्रवार सुबह बेहद तेज समुद्री लहरों वाले केप हार्न को पार किया। दक्षिणी अमेरिका के पास स्थित केप हॉर्न में काफी तेज समुद्री लहरें उठती हैं और इसे पार करना कठिन चुनौती माना जाता है। यहां हमेशा करीब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती हैं और कई मीटर ऊंची समुद्री लहरें उठती हैं। बावजूद इसके इंडियन नेवी के महिला दल ने इस मार्ग को पार किया और वहां तिरंगा लहराया। इस अभियान का नाम ‘नाविका सागर परिक्रमा’ रखा गया है। लेफ्टिनेंट वर्तिका जोशी इस दल का नेतृत्व कर रही हैं। यह दल पिछले साल सितंबर में गोवा से रवाना हुआ था और अब तक करीब 1,500 नोटिकल मील दूरी तय कर चुका है। ये दल अप्रैल 2018 को अपनी यात्रा पूरी कर वापस गोवा लौटेगा।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

One thought on “मीलों दूर समुद्र की ऊंची लहरों के बीच लहराया तिरंगा”

  1. Ruchi Joshi January 19, 2018 at 4:45 PM

    Ladies are capable of doing everything in today’s world… Even more than the fellow counterparts… All they seek is the trust and opportunity to prove their mattle… Proud on the ocean queens… Aptly proved that girls are no more a mermaid now… They are better a tremendously skilled sailor.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER